रोजाना समय से कर लें ये काम, डायबिटीज पास भी नहीं फटकेगा, नहीं पड़ेगी दवाई की भी जरुरत

Priyanka Singh
diabetes
अभी जॉइन करें Telegram ग्रुप

Diabetes In Young Age: आज के समय में कब किसको कौन सी बीमारी पकड़ लें इसकी हमें भनक भी नहीं लगती है। आजकल 20 साल की उम्र में भी लोगों को डायबिटीज की बीमारी हो जा रही है। डायबिटीज के मुख्य कारण अधिक खुराक शुगर लेना, नियमित व्यायाम न करना, अधिक तनाव लेना, वजन बढ़ना आदि होते हैं। डायबिटीज दो प्रकार की होती है – पहले टाइप और दूसरे टाइप। पहले टाइप डायबिटीज ज्यादातर बच्चों और युवाओं में देखी जाती है जबकि दूसरे टाइप डायबिटीज आमतौर पर 40 साल की उम्र के बाद होती है।

Advertisement

कहते है कि यदि आपके माता – पिता को शुगर की बीमारी है तो आपको जरा संभल कर रहना चाहिए, क्योंकि ऐसे में बच्चों को भी डायबिटीज के खतरे की संभावना ज्यादा होती है। इसलिए आपको एक स्वस्थ जीवनशैली अपनी लाइफस्टाइल में बदलाव करने की जरुरत है।

अभी जॉइन करें Telegram ग्रुप

डाकघर की इस शानदार योजना का लाभ उठाए, ₹12,500 जमा करने पर मिलेंगे ₹1 करोड़ 3 लाख, जानिए पूरी डिटेल

लड़का हो या लड़की सभी को दीवाना बना रहा है Yamaha का ये धांसू स्कूटर, कम कीमत में मिलते हैं धाकड़ फीचर्स

डायबिटीज से बचने के लिए कुछ सरल उपाय हैं:

Advertisement

स्वस्थ खानपान: आपका आहार सही होना चाहिए। ज्यादा मीठे और तली हुई चीजें नहीं खानी चाहिए। अपनी डाइट में फल, सब्जियां, अनाज, दाल और प्रोटीन शामिल करें। इससे आपके शरीर के लिए जरूरी विटामिन, खनिज और अन्य पोषक तत्व मिलते हैं।

व्यायाम: अगर आप रोजाना व्यायाम करते हैं तो आपको डायबिटीज होने का चांस बहुत ही कम होगा। आपको हर दिन कम से कम 30 मिनट से अधिक के लिए व्यायाम करना चाहिए।

वजन कंट्रोल : डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारी से बचने के लिए आप अपने वजन पर भी ध्यान दें। अतिरिक्त वजन डायबिटीज के खतरे को बढ़ाता है। अपने वजन को नियंत्रित रखें और अतिरिक्त वजन कम करने के लिए हर दिन व्यायाम करें।

रेगुलर मेडिकल चेकअप: नियमित चेकअप करवाना डायबिटीज से बचने में मदद करता है। इससे डायबिटीज और उससे जुड़ी अन्य समस्याओं का समय पर पता चलता है। बीपी को भी कंट्रोल में रखें।

Share this Article
7 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह टाइम्सबुल वेबसाइट को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम कर रही हैं। इनके लेखनी को टाइम्सबुल वेबसाइट पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। अब टाइम्सबुल वेबसाइट को योगदान दे रही हैं।