प्रियंका गांधी बीजेपी के लिए बनेंगी गले की फांस, यहां से चुनाव लड़ना तय! राहुल गांधी पर भी बड़ा अपडेट

Avatar photo

By

Vipin Kumar

LOKSABHA ELECTION 2024: देशभर में अब सभी राजनीतिक पार्टियां लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी हैं। यह चुनाव सत्ताधारी पार्टी बीजेपी और विपक्षी दलों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण साबित होने जा रहा है। बीजेपी के पास राम मंदिर निर्माण जैसे कार्य तो विपक्ष महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों को लेकर आगे बढ़ रहा है।

दूसरी तरफ पिछले दो चुनाव से वेंटीलेटर पर नजर आ रही कांग्रेस भी इस बार काफी दमखम के साथ चुनावी मैदान में नजर आ रही हैं। कांग्रेस के बड़े नेता राहुल गांधी लगातार न्याय यात्रा करने में जुटे हैं, जो मोदी सरकार पर सवाल उठा रहे हैं।

कांग्रेस की नजर इस बार उत्तर प्रदेश पर सबसे ज्यादा दिख रही हैं, क्योंकि यहां लोकसभा की 80 सीटें आती हैं। राजनीतिक जानकार कहते हैं कि दिल्ली की सत्ता का रास्ता यूपी से होकर ही जाता है। कांग्रेस यूपी में इंडिया गठबंधन का भी हिस्सा है, जो 17 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। इस बार कांग्रेस के लिए अजेय बनी रायबरेली लोकसभा सीट पर पार्टी का प्रत्याशी कौन होगा, यह बड़ा सवाल बना हुआ है।

प्रिंयका हो सकती हैं उम्मीदवार

कांग्रेस सूत्रों की मानें तो रायबरेली में सोनियां गांधी की जगह प्रियंका गांधी को मैदान में उतारा जा सकता है। कांग्रेस हर हाल में रायबरेली सीट पर जीत दर्ज करना चाहती है जो गांधी परिवार के मैदान में होने से आसान हो जाएगी। यहां से पूर्व पीएम इंदिरा गांधी भी सांसद रह चुकी हैं, जिसके बाद से लगातार सोनिया गांधी लोकसभा सदस्य बनती रही हैं।

वैसे प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने पर अभी आधिकारिक रूप से कुछ नहीं गया गया है, लेकिन मीडिया की खबरों में इस तरह की बातें कही जा रही हैं। अगर रायबरेली से प्रियंका गांधी मैदान में उतरी तो भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए संजीवनी साबित होगा, जिसका असर आसपास की सीटों पर भी पड़ सकता है।

राहुल गांधी के यहां से चुनाव लड़ने की चर्चा

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व वायनाड से सांसद राहुल गांधी एक बार फिर अमेठी सीट से भी उम्मीदवार बनाए जा सकते हैं। राहुल गांधी को साल 2019 में आश्चर्यजनक हार में भाजपा की स्मृति ईरानी से हार का सामना करना पड़ा था। महत्वपूर्ण बात यह है कि राहुल केरल के वायनाड से भी चुनाव लड़ेंगे, एक सीट जो उन्होंने पिछले आम चुनाव में जीती थी।

इस बात की औपचारिक घोषणा वाली कांग्रेस सीईसी की बैठक के बाद की जा सकती है। आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों को अंतिम रूप देने के लिए सीईसी की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App