पीएम मोदी ने कल्कि मंदिर की रखी आधार शिला, बोले- इसमें होंगे दस गर्भग्रह, जानें जरूरी बातें

Avatar photo

By

Vipin Kumar

PM MODI: लोकसभा चुनाव की तैयारियों के चलते पीएम नरेंद्र मोदी अब बीजेपी कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए जगह-जगह जनसभाओं को संबोधित कर रहे हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने सोमवार को सपा का गढ़ कहा जाने वाले संभल में एक जनसभा की है।

इस दौरान उन्होंने संभल के ऐंचोड़ा कंबोह स्थित श्री कल्कि धाम मंदिर का शिलान्यास किया। कल्कि मंदिर के गर्भगृह में पीएम मोदी ने पूजा अर्चना की है। पीएम मोदी के साथ मंच पर सीएम योगी और आचार्य प्रमोद कृष्णम भी मौजूद रहे। इस बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि संभल जिले की इस धरती का मैं हृदय से स्वागत करता हूं।

यहां के लोगों का अभिनंदन देखकर गदगद हूं। आगे उन्होंने कहा कि कल्कि धाम के शिलान्यास का सौभाग्य उन्हें मिला है। विश्वास है कि यह भारतीय आस्था के एक और विराट केंद्र के रूप में उभर कर सभी के सामने आएगा। उन्होंने कहा कि 18 साल के बाद यह शुभ अवसर है।

मोदी बोले इस मंदिर में दस गर्भग्रह होंगे

संभल की धरती पर पीएम नरेंद्र मोदी ने हिंदू तीर्थस्थल कल्कि धाम के शिलान्यास समारोह में सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि इस मंदिर में दस गर्भगृह होंगे। सभी स्वरुपों की एक साथ स्थापना हुई है। नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज छत्रपति शिवाजी महाराज की जन्म-जयंती भी है।

ये दिन इसलिए और भी पवित्र और प्रेरणादायक हो जाता है। हम आज देश में जो सांस्कृतिक पुनरोदय देख रहे हैं। अपनी पहचान पर गर्व कर रहे हैं। प्रेरणा हमें छत्रपति शिवाजी महाराज से ही मिलती है। उन्होंने कहा कि यह मंदिर कई एकड़ में फैला ये विशाल धाम कई मायनों में विशिष्ट होने वाला है। ये ऐसा मंदिर होगा, जिसमें 10 गर्भगृह होंगे और भगवान के सभी 10 अवतारों को विराजमान किया जाएगा।

जानिए कौन हैं भगवान कल्कि

जानकारी के लिए बता दें कि भगवान कल्कि, विष्णु के 10वें अवतार हैं। उनका अवतरण अभी होना है। कल्कि पुराण के अनुसार जब कलयुग में पाप बढ़ जाएगा। हर ओर अंधेरा होगा और धर्म पर संकट मंडराएगा तब, भगवान विष्णु कल्कि के रूप में धरती पर अवतार लेंगे। कल्कि पुराण के अनुसार, भगवान विष्णु सावन माह की शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को संभल में अवतार लेंगे।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Install App