नई दिल्ली: भारत ने चंद्रयान 3 मिशन की सफल लैंडिंग कर दुनियाभर में ऐसी मिसाल पेश की, जिसकी हर तरफ तारीफ हो रही है। भारत की अंतरिक्ष एजेंसी एजेंसी ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 की लैंडिंग की, जहां आज तक कोई देश नहीं पहुंच सका है। दूसरी ओर भारत के कट्टर दुश्मन व पड़ोसी मुल्क में भी अब चंद्रमा पर पहुंचने की चर्चा होने लगी है।
पाकिस्तान के जनमानस सरकार से लगातार सवाल पूछ रहे हैं कि जो भारत ने कर दिखाया आज तक हमने इसके बार में सोचा भी क्यों नहीं। इस बीच अंतरिक्ष को लेकर पाकिस्तान में तरह-तरह की बातें भी चल रही हैं। दूसरी ओर पाकिस्तान के मदरसे का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। वीडियो में पाकिस्तानी शख्स कहता दिख रहा है कि धरती नहीं घूमती है इसका सूरज और चांद चक्कर लगाते हैं। इसके बाद पाकिस्तानी लोगों से सोशल मीडिया पर खूब मजा लिया जा रहा है।
चंद्रयान के सवाल पर पाकिस्तानी लोगों की बन रही मजाक
पाकिस्तान में पढ़ाई का स्तर कितना खराब है आप वायरल वीडियो से इसका अंदाजा लगा सकते हैं, जिसमें खूब मजाक बन रही है। लोग मजाकिया तरीके से पाकिस्तान के सिस्टम पर ही सवाल उठा रहे हैं। दरअसल, पाकिस्तान यूट्यूब चैनल पर चंद्रयान मिशन पर लोगों के इंटरव्यू लिए गए, जिसने तरह-तरह के सवाल पूछे।
इस ने मदरसे के बच्चे से पूछा कि साइंस और अंग्रेजी भी पढ़ाई जाती है। इसके बाद बातचीत में जब उनसे पूछा गया कि जमीन गोल है या चपटी तो लड़के ने ऐसा जवाब दिया, जिसे सुनकर आप हंसते-हसंते लोट-पोट हो जाएंगे। लड़े ने किया जवाब दिया यह जानने के लिए आपको हमारा आर्टिकल नीचे तक पढ़ना होगा।
https://twitter.com/i/status/1695680220093985089
धरती को लेकर पाकिस्तानी मदरसे लड़के का जवाब
एंकर ने मदरसे के लड़के से जब धरती पर सवाल पूछा तो उसने कहा कि जमीन चपटी है यह घूमती नहीं है। एंकर ने जब उससे पूछा कि आखिर दिन रात और मौसम कैसे होते हैं तो लड़के ने कहा कि चांद धरती का चक्कर लगाता है। जो कि एकदम सही बात थी। उससे पूछा गया कि सूरज भी क्या ऐसा करता है, तो उसने कहा कि सूरज दिन होने पर निकलता है और समय के साथ बढ़ता रहता है।
यह भी धरती का चक्कर लगाता है। इतना सुनने के बाद एंकर एक शख्स को अपने पास बुलाती है और उससे यही सवाल पूछती है, जिस पर वह कहता है कि इन लोगों को गलत पढ़ाया जा रहा है। धरती घूमती है। सोशल मीडिया पर एक शख्स ने लिखा कि मैंने अपने विज्ञान के शिक्षक को यह भेजा था और तब से वह जवाब नहीं दे रहे। कहीं हार्ट फेल तो नहीं हुआ? वहीं एक यूजर ने लिखा कि, ‘उन्हें यह सीखने दें कि उनके लिए क्या अच्छा है। वैसे भी उन्हें इंजीनियरों की जरूरत नहीं है।