नई दिल्ली- पीलीभीत लोक सभा सीट से सांसद वरुण गांधी ने लोकसभा चुनाव के लिए पूरी ताकत शुरू कर दी इसके लिए इन्होंने अपनी लोकसभा सीट के तहत आने वाली सभी पांचो विधानसभा में सक्रियता भी बढ़ा दी बता दे कि पीलीभीत लोकसभा मे सबसे बहेड़ी विधानसभा मानी जा रही यह विधानसभा बरेली जिले में आती है।
लेकिन लोकसभा क्षेत्र पीलीभीत यानी मौजूदा सांसद वरुण गांधी का कार्यकाल पर भाजपा के पोस्ट जरूर लगे दिखाई देंगे। लेकिन अंदर खाने या 2024 के लिए नई तरफ से टीम तैयार करते हुए कड़ी की गई जहां हर कार्यकर्ता अपने को टीम वरुण गांधी का सदस्य बता रहा है। टीम वरुण गांधी को देखते हुए भाजपा के खेमे में हलचल बढ़नी शुरू हो गई है।
सांसद वरुण गांधी मौजूदा समय में भाजपा के सांसद हैं वह अकेले सांसद हैं। जो अपनी सरकार के खिलाफ मुखर रहते हैं। यानी कि अपनी सरकार के खिलाफ आंदोलन छेड़ते रहते हैं। और भ्रष्टाचार की शिकायतें लगातार करते नजर आते हैं। जब लखीमपुर में हिंसा हुई तब उन्होंने किसानों पर गाड़ी चढ़ाने पर सरकार के खिलाफ खुलकर सामने आए थे।
जिसके बाद किसानों के समर्थन में भी दिखाई दिए थे अब सवाल यह है कि 2024 में भाजपा क्या ऐसे सांसदों को टिकट देगी जो कि अपने ही सरकार के खिलाफ खड़े हो जाते हैं। भ्रष्टाचार की पोल खोलने में लगे रहते हैं। और आंदोलन पर आंदोलन करते हुए नजर आते है।
लेकिन दूसरी तरफ जहां 500 कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं और कह रहे हैं। कि कोई भी काम होगा वरुण गांधी का हर सदस्य करवा देगा आप देखने वाली बात है। कि आखिरकार इस अथॉरिटी में क्या सच्चाई है और कितने लोगों का काम यह वरुण गांधी की जो टीम है यह करवाती जाने वाला समय बताएगा।
बता दे कि इसके बाद पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने उनसे किनारा करना शुरू कर दिया 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान को भाजपा के मंच पर काम ही दिखाई दिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ वह मंच पर नजर नहीं आए सियासी गलियारों में चर्चा रही कि वह भाजपा छोड़ सकते हैं। हालांकि ऐसा नहीं हुआ है।