नई दिल्ली- मध्यप्रदेश के सतना में मासूम के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात हुई है। आरोपियों ने रेप के बाद मासूम के साथ हैवानियत भी कि उसके प्राइवेट पार्ट में लाठी चलाने की बात भी सामने आई है। जब की बच्ची के शरीर पर काटे जाने के भी निशान है।
बता दें कि मध्यप्रदेश के सतना जिले में दिल्ली के निर्भया कांड जैसी हैवानियत भरी वारदात सामने आई आरोपियों ने 10 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया इतना ही नहीं मासूम के प्राइवेट पार्ट में लाठी डालने की बात भी सामने आई है। बच्ची के शरीर पर दांत से काटने के निशान भी मिले पीड़िता के इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी मंदिर प्रबंधन में दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी गुरुवार दोपहर 2:00 बजे दोनों लड़की को बहला-फुसलाकर मां शारदा मंदिर के पास पहाड़ियों पर ले गए। यहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया और मारपीट भी खून से सनी मासूम को गंभीर हालत में बच्ची को उनके परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर उसे रीवा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया।
एसडीओपी लोकेश डावर के मुताबिक लड़की के शरीर पर काटे जाने के निशान है लड़की के प्राइवेट पार्ट में लाठी डालने की बात भी सामने आई है। हालांकि इसकी पुष्टि मेडिकल जांच के बाद ही हो सकेगी आरोपियों के नाम रविंद्र कुमार रवि और अतुल भदोरिया है। दोनों की उम्र 30 साल है। दोनों को शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया। जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
वारदात के बाद मंदिर प्रबंधन ने दोनों को नौकरी से बर्खास्त कर दिया है। मंदिर प्रबंधन ने बयान जारी कर कहा कि आरोपियों की वजह से मंदिर की छवि खराब हुई वारदात के बाद परिजनों ने सिविल अस्पताल में जमकर हंगामा भी काटा है। बताया जा रहा है कि एक आरोपी मंदिर समिति की गौशाला का सिक्योरिटी गार्ड है। वहीं दूसरा वेधशाला में चपरासी है।
घटना पर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नाराजगी जताते हुए पुलिस को सख्त कार्यवाही करने की हिदायत दी उन्होंने लड़की को बेहतर इलाज मुहैया कराने का निर्देश भी दिया है। घटना की निंदा करते हुए मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि इस घटना ने 2012 में दिल्ली में हुई निर्भया मामले की याद दिला दी है पूर्व सीएम ने ट्वीट कर कहा कि बहनों और बेटियों के साथ ऐसी घटनाएं मध्यप्रदेश में लगातार बढ़ रही है। उन्होंने लड़की के लिए बेहतर इलाज और 10000000 रुपए की आर्थिक आर्थिक मदद की मांग की है।