Unlucky Plants: वाास्त शास्त्र का हमारे जीवन में बहुत ही अधिक महत्व है। वास्तु दोष होने पर परिवार पर इसका बहुत बुरा असर होता है। लेकिन, वास्तु की मानें तो हमें अपने घर में हर तरह के पौधे को नहीं लगाना चाहिए। ये पौधे आपको कंगाल बना सकते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि ये पौधे भले ही वातावरण को शुद्ध रखने में मददगार साबित होते हैं, लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार इन पेड़-पौधों का संबन्ध आपके भाग्य और दुर्भाग्य से होता है।
कुछ पेड़ – पौधे ऐसे भी होते हैं, जिन्हें घर में लगाने से हमेशा धन – धान्य की कमी बनी रहती हैं। वास्तु में ऐसे पौधों को लगाने से वर्जित माना गया है। वास्तु की मानें तो कुछ पौधे ऐसे होते हैं, जिनके आगमन से ही हमारी तरक्की रुक जाती है। इन पौधों को लगाने से घर में हमेशा कलह होता रहता है। इसलिए ऐसे पौधों को ना लगाने की सलाह दी जाती है।
कैक्टस का पौधा
वास्तु शास्त्र के अनुसार कैक्टस का पौधा घर में गलती से भी नहीं लगाना चाहिए। इस पौधे को घर में लगाने से नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इतना ही नहीं हमेशा परिवार के बीच तनाव का माहौल बना रहता है।
मेहंदी का पौधा
कुछ लोग शौक में घर के अंदर मेहंदी का पौधा लगाते हैं, ताकि उसका इस्तेमाल हाथों और बालों के लिए किया जा सके। लेकिन वास्तु शास्त्र में इस पौधे को लगाना अशुभ माना गया है। मान्यता है कि मेहंदी का पौधा लगाने से नकारात्मक शक्तियां भी बढ़ती जाती हैं।
पीपल का पौधा
वास्तु के अनुसार घर में पीपल का पौधा गलती से भी नहीं लगाना चाहिए। ज्योतिष अनुसार घर में पीपल का पेड़ होने से धन की हानि होती है। इस पौधे से नकारात्मक ऊर्जा पैदा होती है।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. timesbull.com इसकी पुष्टि नहीं करता है.)