IPL 2023: आईपीएल मिनी ऑक्शन खत्म होते ही सभी फ्रेंचाइजी टीमों ने कमर कस ली है। बेन स्टोक्स चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। धोनी और बेन स्टॉक एक ही टीम से खेलते हुए दिखेंगे। आज हम आपको वह दिन बताने जा रहे हैं, जब बेन स्टोक्स ने विराट कोहली, रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी के बैटिंग इंटेंट के ऊपर सवाल उठा दिया था। जी हां अपनी किताब ‘ ऑन फायर’ में बेन स्टोक्स ने महेंद्र सिंह धोनी के ऊपर सवाल उठाया था।
धोनी के ऊपर उठाया सवाल
बेन स्टोक्स ने अपनी किताब ‘ऑन फायर’ में 2019 विश्वकप के दिनों को याद किया है। अपनी इसी किताब में बेन स्टोक्स ने महेंद्र सिंह धोनी के बैटिंग इंटेंट पर सवाल उठाया है, असल में एक मुकाबला इंग्लैंड और इंडिया के बीच में था अगर इंडिया वह मैच जीत जाता तो पाकिस्तान भी सेमीफाइनल में पहुंच जाता, हालांकि भारत उस मैच को हार गया था जिसके बाद स्टोक्स ने अपनी किताब में लिखा था कि भारतीय बल्लेबाजों को देखकर ऐसा लग रहा था मानो उनमें जीतने की ललक ही नहीं थी। धोनी को जहां तेज रन बनाना चाहिए था, धोनी वहां बहुत धीमी गति से खेल रहे थे। वहीं उन्होंने विराट कोहली और रोहित शर्मा के इंटेंट पर भी सवाल उठाते हुए कहा था कि इन दोनों ने भले ही 100 रन से ज्यादा की साझेदारी की लेकिन इनकी साझेदारी काफी धीमी थी।
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price
2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates!
धोनी ने नही किया तेज़ रन
आपको बता दें उस मैच में भारत को इंग्लैंड के खिलाफ 338 रन बनाने थे। जिसमें महेंद्र सिंह धोनी 31 गेंदों में 42 रन बनाकर नाबाद थे। स्टोक्स के मुताबिक अगर धोनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते तो आसानी से यह मैच जीत सकते थे पर धोनी ने ऐसा नहीं किया और धीमी गति से खेलते रहे। जो कि ऐसा लग रहा था मानो भारत जानबूझकर उस मैच को हारना चाहता है। इसके बाद कई पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने भी स्टोक्स की बात का समर्थन किया था और उन्होंने इसे और आगे ले जाते हुए कहा कि भारत पाकिस्तान को सेमीफाइनल में नहीं चाहता था इसलिए वह जानबूझकर हारा।
अब यह देखने वाली बात होगी कि स्टोक्स ने अपनी किताब में जो बातें धोनी के खिलाफ लिखी थी उसका कितना असर उनके प्रदर्शन में पड़ेगा या फिर इस बात को भुला कर धोनी और स्टोक्स चेन्नई सुपर किंग्स को विजेता बनाने में सफल होंगे या नहीं।