नई दिल्ली: Google New Rules 2023: 2022 को खत्म होने में बस कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। 2023 के आते ही कई सेक्टर्स में नए बदलाव किए जाएंगे। नए साल में नए नियम आएंगे, जिनके बारे में आपको जरूर जानना चाहिए। इन नए नियमों में गूगल सहित कई टेक फ्रेंडली सर्विस भी हैं। अगर आप टेक फ्रेंडली हैं और स्मार्टफोन पर एक्टिव भी रहते हैं तो आपको इन बदलावों के बारे में जरूर जानना चाहिए, नहीं तो हो सकता है आपको नुकसान।
गूगल क्रोम चलाने में आ सकती है दिक्कत
अगर आप गूगल क्रोम का इस्तेमाल करते हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। गूगल ने फैसला लिया है कि उसकी तरफ से Window 7 और Window 8.l के लिए नए क्रोम वर्जन के सपोर्ट को बंद कर दिया जाएगा। यानी जिनके लैपटॉप पर विंडो 7 और 8.1 वर्जन है, वो गूगल क्रोम का इस्तेमाल अब नहीं कर सकते। पुराने लैपटॉप वालों के लिए ये काफी समस्या की बात हो सकती है।
कार्ड से पेमेंट करते हैं तो यह नियम जान लें
गूगल 1 जनवरी यानी 2023 से कार्ड नंबर और एक्सपायरी डिटेल्स को सेव नहीं करेगा। यानी 1 जनवरी से आपको हर बार डिटेल को फिल करना होगा। क्योंकि RBI की गाइडलाइन के बाद यह फैसला इसलिए लिया जा रहा है, ताकि ऑनलाइन पेमेंट सुरक्षित रह सकें, कोई दिक्कत न हो।
स्टेडिया गेमिंस सर्विस होगी बंद
Google Stadia सर्विस, एक क्लाउड गेमिंग सर्विस है जो जनवरी 2023 साल में यह सर्विस गूगल बंद करने जा रहा है। लेकिन 18 जनवरी तक यह सेवा लाइव रहेगी, उसके बाद यह बंद कर दी जाएगी। ऐसा इसलिए क्योंकि Google Stadia सर्विस पॉपुलर नहीं हो सकी, इसलिए इसको हमेशा के लिए बंद किया जा रहा है।
हालांकि नए साल में बहुत सारे ऑनलाइन ट्रांस्केशन को लेकर बदलाव आ सकते हैं। लेकिन इससे परेशान होने की कोई भी जरूरत नहीं हैं। तो इन बदलते नियमों के चलते आप अभी से सतर्क हो जाएं।