नई दिल्ली। सलाद में मूली ज्यादातर लोग खाना पसंद करते हैं। मूली को केवल सलाद में ही नहीं बल्कि आप इसके परांठे और सब्जी भी बनाकर खा सकते हैं। बहुत से ऐसे होते हैं, जो मूली के नाम सुनते ही मुंह बनाते हैं, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि मूली हमारे हीथ के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। मूली का सेवन करने से कैंसर रिस्क कम होता है। इसके अलावा ब्लड प्रेशर को नियमित करने में मददगार साबित होता है। तो आइये जानते हैं मूली खाने के और क्या – क्या बेफिट्स हमारे शरीर को मिलते हैं।
हाइड्रेशन: मूली खाने से शरीर को ताजगी और हाइड्रेशन की आवश्यकता पूरी होती है, जिससे गर्मियों में रहने का अनुभव आरामदायक होता है।
पाचन और डेटॉक्सिफिकेशन: मूली में प्राकृतिक फाइबर मौजूद होती है जो पाचन को संतुलित रखती है और उच्च मात्रा में प्रीबायोटिक फाइबर प्रदान करती है। यह आपके अपच और गैस समस्याओं को कम करने में मदद कर सकती है। इसके अलावा, मूली में पाया जाने वाला नाइट्रेट एंटिऑक्सिडेंट होता है जो शरीर के अंदर टॉक्सिनों को हटाने और डेटॉक्सिफाई करने में मदद करता है।
पोषण: मूली में विटामिन सी, फोलेट, पोटैशियम, कैल्शियम, आयरन मौजद होता है।
ब्लड प्रेशर को नियमित करने में फायदेमंद: मूली में anti-hypertensive गुण पाया जाता है, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में सहायक होता है।
इम्यूनिटी बूस्ट: मूली में विटामिन सी की काफी ज्यादा मात्रा होती है, जो हमारे इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद करता है।
मधुमेह के मरीजों के लिए मूली में पर्याप्त मात्रा में फाइबर मौजूद होता है। मूली से शुगर लेवल बढ़ता नहीं है। मूली कोलेस्ट्रोल लेवल को भी कंट्रोल करने में भी बहुत लाभकारी होता है।