नई दिल्ली। इस समय ठंड के साथ – साथ मच्छरों की संख्या भी बढ़ गयी है। मच्छरों के आतंक से रात को नींद उड़ जाती है। खासकर मच्छरों की वजह से छोटे बच्चों की नींद बहुत ही जल्दी टूट जाती है और वो मच्छरों के कटाने की वजह से रोना भी शुरू कर देते हैं। मच्छरों के आतंक से बचाने के लिए ज्यादातर लोग क्वाइल का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन यह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। इसलिए आपको क्वाइल यूज करने से बचना चाहिए। क्वाइल्स के जलने से निकलने वाले धुंआ के संपर्क में आने के कारण आंखों में जलन की समस्या होती है। आज हम आपको कुछ घरेलू तरीके बता रहे हैं। इस उपाय से आप मच्छरों से छुटकारा पा सकते हैं और आपके पैसे भी खर्च नहीं होंगे।
नीम, पीपरमेंट,लौंग और नारियल का तेल
नारियल के तेल का सबसे ज्यादा इस्तेमाल होता है। वहीं नारियल का तेल कई बीमारियों के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। अगर आप भी मच्छरों से परेशान हैं तो सबसे पहले आपको पिपरमिंट का तेल, नीलगिरी का तेल, लौंग का तेल और नीम के तेल को किसी बर्तन में डालकर बराबर मात्रा में मिलाना है। फिर अच्छे से मिला के उसे रोज रात सोने के वक्त अपने स्क्रीन पर लगाएं इसकी महक से मच्छर आपको बिल्कुल भी नहीं काटेंगे।
तुलसी
ज्यादातर घरों में आपको तुलसी का पौधा लगा हुआ देखने को मिल जायेगा। इस पौधे को घर के आंगन में लगाया जाता है और महिलाएं रोजाना सुबह उठकर पूजा भी करती हैं। लेकिन हम यह नहीं जानते हैं कि तुलसी काफी बीमारियों में काम आने वाली पति है। सर्दी खांसी हो या कहीं ऐसी बीमारी जिसमें या काफी कारगर साबित होती है। तुलसी के पौधे को घर में लगाने से मच्छर दूर भागते हैं। आप इसके रस को शरीर पर इस्तेमाल कर सकते हैं । जिससे मच्छर आप को नहीं काटेंगे।
कपूर
वैसे तो कपूर हमेशा पूजा के स्थान पे पाया जाता है। लेकिन क्या आपको मालूम है कि अगर हम कपूर को जला के रख दे तो मच्छर घर से भाग जाता है।
गेंदा का फूल
गेंदे का फूल तो सब अपने बगीचे में लगाते है, जिससे इसकी खुशबु से घर महके, लेकिन इसकी खुशबू मच्छरों और उड़ने वाले कीड़ों को भी आपसे दूर रखती है। इसलिए मच्छर भागने के लिए ये काफ़ी उपयोगी है।
लहसुन और पुदीना
वहीं बात की तो सब्जियों में पड़ने वाले लहसुन और पुदीने की तो यह अगर इनको सब्जी में डालो तो सब्जी तो अच्छी बनती है साथ ही मच्छरों को भगाने में लहसुन और पुदीना भी बेहद अच्छा सबित होता है। इसके रस को शरीर पर लगाने से इसकी गंध के कारण मच्छर भाग जाते हैं।