नई दिल्ली : बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन और अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन बॉलीवुड इंडस्ट्री के पावर कपल में से एक है। यह कपल हमेशा ही साथ में ट्रेवल करता नजर आता है। अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन दोनों ही फिल्मों में एक्टिव हैं और अपने अपने प्रोजेक्ट को शिद्दत के साथ करते हैं। इन दिनों जहां अभिषेक बच्चन वेब सीरीज के माध्यम से अपनी कला में निखार ला रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ ऐश्वर्या राय बच्चन आज भी अपनी खूबसूरती से फिल्मों को हिट करा रही हैं।
गौरतलब है कि अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन ने वर्ष 2007 में लव मैरिज की थी। यह कपल अपनी शादी के बाद से ही खुश और साथ में रहता है। आज इनकी शादी को 15 वर्ष से अधिक का समय हो चुका है मगर इनका प्यार आज भी नया नया लगता है। अभिषेक और ऐश्वर्या की एक बेटी आराध्या भी है। आराध्या बच्चन में अपने घर और महानायक अमिताभ बच्चन के संस्कार साफ नजर आते हैं। गौरतलब है कि अभिषेक बच्चन शादी के बाद हनीमून पर थे, तो उन्होंने बिस्तर से सभी पेंच हटा दिए, जिससे यह बहुत अस्थिर हो गया। ऐश्वर्या को गुस्सा आ गया और उन्होंने कुछ देर तक अभिषेक से बात नहीं की। लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि जब प्यार होता है तो हमेशा तकरार होती है।
गौरतलब है कि यह कपल आज भी अपने बीच स्ट्रांग और रोमांटिक बॉन्ड शेयर करता है। अभिषेक बच्चन कई इंटरव्यूज में अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन की तारीफ कर चुके हैं। वह बताते हैं कि उनकी पत्नी ऐश्वर्या का नेचर उनके प्रति काफी सपोर्टिव रहता है। आपको बता दें कि अभिषेक और ऐश्वर्या ने लव मैरिज की है। अभिषेक बच्चन नहीं ऐश्वर्या को शादी के लिए प्रपोज किया था। ऐश्वर्या राय ने 1994 में मिस वर्ल्ड का खिताब भी जीता था और फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े नामी अभिनेता ऐश्वर्या की खूबसूरती के दीवाने थे।