Monsoon Update: आसमान में डेरा डालेंगे काले बादल, अगले 24 घंटे के दौरान इन राज्यों में तेज बारिश की चेतावनी

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली। उत्तर भारत के कई राज्यों में इस समय हल्की बारिश देखने को मिल रही है। देश के कई राज्यों में इन दिनों मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदल गया है। मौसम विभाग (IMD) का कहना है कि 3 मार्च तक देश के कई राज्यों में बारिश, बर्फबारी और आंधी की संभावना जताई गई है, जिनमें हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार सहित कई राज्य शामिल हैं।

राजधानी दिल्ली में आज सुबह रविवार (3 मार्च) की सुबह बारिश दर्ज की गई है। दिल्ली के मंडी हाउस, आरके पुरम, इंद्रप्रस्थ, कर्तव्य पथ जैसे इलाके में बारिश देखने को मिली है।

दिल्ली में मौसम का हाल 

बीते दिनों दिल्ली में शनिवार सुबह अचानक मौसम बदला, ग्रेटर कैलाश, इंडिया गेट, आरके पुरम और जनपथ समेत कई इलाकों में तेज हवाएं चलीं और हल्की बारिश हुई। रविवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 26 और 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

आईएमडी के मुताबिक, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में अलग-अलग स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर था। इसके अलावा, मौसम विभाग के मुताबिक, अगले तीन दिनों में उत्तर पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिला है।

पूर्वी भारत में आंधी, ओलावृष्टि की संभावना 

आईएमडी की मानें तो आज यानी 3 मार्च को पूर्वी भारत में आंधी/ओलावृष्टि को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। आज विदर्भ और छत्तीसगढ़ में गरज और बिजली के साथ छिटपुट बारिश होने की आशंका जताई गई है। इसके अलावा 3-4 मार्च को बिहार, झारखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में हल्की बारिश की संभावना है।

इसके अलावा, बिहार और झारखंड में आज छिटपुट ओलावृष्टि की संभावना है। मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में अगले पांच दिनों के दौरान अलग – अलग
स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी होने की आशंका जताई गई है।

सिक्किम में आज और 4 मार्च को हल्की वर्षा देखी जा सकती है। इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश में भारी वर्षा और बर्फबारी की संभावना है। 4-5 मार्च को असम, मेघालय और नागालैंड में गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App