नई दिल्ली- 2024 का लोकसभा चुनाव बिल्कुल करीब है। इसके पहले चुनावी सियासत तेज हो गई हर किसी के मन में एक ही सवाल है। कि विपक्षी दल आखिरकार क्या चाहते हैं। इस बात को ध्यान में रखकर रखता है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी को सत्ता से बाहर करना सबसे बड़ी देशभक्ति होगी आखिरकार यह मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने क्यों बोला हम आपको नीचे खबर में विस्तार से बताते हैं।
उन्होंने एक बयान देते हुए कहा कि पूरे देश में मैं देख रहा हूं। कि आजकल भारतीय जनता पार्टी का ही बोलबाला देश में हर तरफ पूरा माहौल खराब होता जा रहा है। पूरे देश में जातिगत राजनीति होनी शुरू हो गई। ध्रुवीकरण समाज में फैलता जा रहा है।
उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों का एक ही नारा और एक ही संकल्प है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को देश से हटाना है। सत्ता से हटाना है। इसके लिए जो इसमें हमारी मदद करेंगे वह देशभक्ति में हिस्सा लेंगे।
यही नहीं उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को देश से हटाने में मदद करना देशभक्ति का सबसे बड़ा काम होगा।
उन्होंने और आगे कहा कि 2014 से लेकर 2024 तक दो बार सत्ता में रहने के बाद भी भारतीय जनता पार्टी ने देश का विकास नहीं किया अपना विकास किया है। देश का विकास करने में प्रगति की तरफ ले जाने में पूरी तरह से असफल रही है। भारतीय जनता पार्टी यह आप अरविंद केजरीवाल ने अपने बयान के जरिए भारतीय जनता पार्टी पर लगाए आरोप।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपने कार्यकर्ताओं को मुख्यालय पर संबोधित कर रहे थे। उसे दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साथ दिया उन्होंने कहा एक इंडिया गठबंधन बनाया गया है हम सब 28 साल मिलकर इंडिया गठबंधन पर काम कर रहे हैं और यही ऐसा गठबंधन है।
जो 2024 में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को और बीजेपी को सत्ता से हटाने का काम करेगा। और इंडिया गठबंधन देश की प्रगति के लिए काम करेगा यह सभी हो पाएगा। जब एक साथ सभी कंधे से कंधा मिलाकर 2024 में भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से हटाएंगे।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बयान के बाद अब किस तरीके का पलटवार होता है। और भारतीय जनता पार्टी की तरफ से क्या जवाब दिया जाता है। इस पर लगातार नजर बनी रहेगी लेकिन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का यह बयान चर्चाओं में बना हुआ है।