नई दिल्ली, Lok Sabha Election 2024: साल 2024 में होने जा रहा लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चाये तेज होती हुईं चली जा रही हैं। चुनाव को लेकर अटकलें और तेज हो गई हैं। चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन के बीच ख़ास बातचीत चल रही है।
यूपी में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच 11 सीटों पर सहमति हो गई है, जिससे राजनीतिक दलों के बीच एक नया मोड़ आया है। यूपी में कांग्रेस ग्यारह सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लटफॉर्म X के जरिये इस बात का खुलासा कर दिया है।
अखिलेश यादव ने लिखा – कांग्रेस के साथ 11 मज़बूत सीटों से हमारे सौहार्दपूर्ण गठबंधन की अच्छी शुरुआत हो रही है… ये सिलसिला जीत के समीकरण के साथ और भी आगे बढ़ेगा।
कांग्रेस के साथ 11 मज़बूत सीटों से हमारे सौहार्दपूर्ण गठबंधन की अच्छी शुरुआत हो रही है… ये सिलसिला जीत के समीकरण के साथ और भी आगे बढ़ेगा।
‘इंडिया’ की टीम और ‘पीडीए’ की रणनीति इतिहास बदल देगी।
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) January 27, 2024
‘इंडिया’ की टीम और ‘पीडीए’ की रणनीति इतिहास बदल देगी। सपा अध्यक्ष ने लिखा, ये सिलसिला जीत के समीकरण के साथ और भी आगे बढ़ेगा। ‘इंडिया’ की टीम और ‘पीडीए’ की रणनीति इतिहास को बदलेगी।’
सपा-कांग्रेस ने फिक्स की सीटों की संख्या
उत्तर प्रदेश में सपा ने कांग्रेस को 11 सीटें देने का एलान कर दिया है, जिसमें रायबरेली और अमेठी की भी शामिल हैं। इसके अलावा, अन्य नौ सीटों के बारे में अब तक कोई आधिकारिक तौर पर जानकारी सामने नहीं आई है।
कांग्रेस की ओर से पश्चिमी यूपी की चार सीटों पर चुनाव लड़ी जा सकती है, जिसमें से एक सीट अमरोहा की हो सकती है, जहां कुंवर दानिश अली सांसद है, जिन्हें पिछले महीने बसपा से निष्कासित किया गया था।
पूर्वांचल और बुंदेलखंड के अलावा पश्चिमी यूपी में भी कांग्रेस को सीटें मिलने की संभावना जताई जा रही है, जो इस गठबंधन को राज्यभर में समर्थ बना सकती हैं। सपा अध्यक्ष ने पहले ही कहा है कि उन्होंने सीटों पर फ़ैसला करने का इरादा किया है। हालांकि, कांग्रेस की तरफ से अभी तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।