नई दिल्लीः व्हाट्सएप पर औरंगजेब के समर्थन वाली पोस्ट के बाद कोल्हापुर में हिंसा भड़क गई, जिसमें लाठी-डंडे और खूब पत्थरबाजी हुई। हिंदूवादी संगठन जब औरंगजेब के समर्थन में पोस्ट डालने वाले लोगों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे तब हिंसा हुई। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठी चार्ज कर किसी तरह हालात पर काबू पाया।
इसके साथ ही बड़ी संख्या में लोगों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस अब इस मामले की गंभीरत से जांच में जुटी है। राज्य के सीएम एकनाथ शिंदे ने शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील भी की है। राज्य के अधिकारी और गृह विभाग के मंत्री भी मामले पर नजर बनाए हुए हैं। घटना स्थल कोल्हापुर में 19 जून तक कर्फ्यू भी लागू कर दिया गया है, जिसके चलते चप्पे-चप्पे परु पुलिसबल तैनात है। हिंसा के आरोपियों की जांच का काम भी किया जा रहा है।
सीएम एक नाथ शिंदे ने कहीं यह बड़ी बात
कोल्हापुर हिंसा के बाद महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे एक्शन मूड में हैं। वे पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी सरकार की है। गृह विभाग और मंत्री अधिकारियों के साथ संपर्क में हैं। आगे उन्होंने कहा कि मैं भी अधिकारियों के साथ संपर्क में हूं। लोगों से कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील भी की है।
कोल्हापुर में इतनी तारीख तक कर्फ्यू जारी
महाराष्ट्र के कोल्हापुर में हिंसा के बाद हालात सुधारने में जुटे प्रशासन ने अब 19 जून तक कर्फ्यू लागू कर दिया है, जिसके बाद अब कोई भी शख्स घर से बाहर नहीं निकल सकेगा। जानकारी के लिए बता दें कि औरंगजेब के समर्थन करने वाले लोगों के खिलाफ आज हिंदूवादी संगठनों ने कोल्हापुर बंद का आह्वान किया था।
पुलिस ने प्रदर्शन की परमिशन नहीं दी थी, लेकिन हिंदूवादी संगठन नहीं माने। पुलिस ने आशंकाओंको देखते हुए सुरक्षा के लिहाज से चाकचौबंद बंदोबस्त किए थे। इसके बाद कुछ लोग आमने सामने आ गए, जिसके बाद पुलिस ने लाठी चार्ज कर स्थिति को नियंत्रित किया। इसके साथ ही पुलिस ने हिंदूवादी संगठनों की सभा पर रोक लगाने का भी आदेश जारी किया।