नई दिल्ली- भ्रष्टाचार के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में लिया गया है। इस समय की सबसे बड़ी और अहम खबर हम आपको बता रहे हैं। तेलुगु देशम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू को गठित कौशल विकास नगर निगम घोटाले में भ्रष्टाचार के आरोपी के साथ कोर्ट ने रविवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

इस दौरान आपको बता दे की पूर्व मुख्यमंत्री को 14 दिन राज मुंदरी सेंट्रल जेल में रखा जाएगा। इसे देखते हुए आसपास के क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दी गई। वहीं सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए है। बताया जा रहा है जैसे ही पूर्व मुख्यमंत्री को हिरासत में लिया गया उनके कार्यकर्ताओं और नेताओं में आक्रोश देखने को मिला।

बता दे कि शनिवार देर रात 3:40 पर मेडिकल जांच के लिए विजयवाड़ा के सरकारी जनरल अस्पताल ले जाया गया था। इससे पहले उनसे लगभग 10-12 घंटे की पूछताछ हो चुकी थी।

सीआईडी की टीम ने पूर्व केंद्रीय मंत्री नायडू को शनिवार सुबह 6:05 पर न्यायालय शहर के ज्ञान पुरम स्थित आरके हाल के बाहर से गिरफ्तार किया था।

इसके बाद लगातार इस पूरे मामले पर सोशल मीडिया से लेकर हर जगह बयान बाजी शुरू हो गई।

इस बीच नायडू के खिलाफ झूठे केस दर्ज करवाने और उनको गलत फसाने जैसे मामले सोशल मीडिया पर लोगों ने लिखे है।

सीआईडी का कहना है कि पूछताछ में नायडू सहयोग नहीं कर रहे है हमारे सवालों का सही जवाब नहीं देते उनसे पूछो कुछ और बताते कुछ है ज्यादातर बातों को कहते हैं। कि हमें याद नहीं है। नायडू से उन नोट फाइल के आधार पर प्रश्न पूछे जा रहे हैं। जो इस केस की डायरी से जुड़े हुए हैं।

यह खबरें भी पढ़ें