Jaya Kishori: जया किशोरी ने बताई लड़के व लड़की की शादी की सही उम्र, जानें जल्दी

Avatar photo

By

Sanjay

Jaya Kishori: पढ़ाई लिखाई पूरी होने के बाद जब नौकरी लग जाए तो, आस पड़ोस और परिवार रिश्तेदार पूछने लग जाते हैं, कि आखिर शादी कब करोगे। हमारे समाज में शादी की उम्र को लेकर काफी चर्चा होती रहती है। हालांकि कुछ लोगों का कहना है की शादी को उम्र से जोड़कर नहीं रखना चाहिए।

वहीं कई लोग के विचार होते हैं कि एक सही उम्र में शादी हो जानी चाहिए, वही कानूनी तौर पर हम 18 साल में बालिक हो जाते हैं लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि 18 साल के बाद लड़का या लड़की कितना समझदार हो जाते हैं, कि वह सही गलत का फैसला कर सके।

इस पर मशहूर कथावाचक और मोटिवेशनल स्पीकर जया किशोरी का मानना है, की शादी को लेकर आमतौर पर यह कहा जाता है कि जब तक लड़की और लड़का समझदार नहीं हों जाते। तब तक उनकी शादी नहीं करना चाहिए।

लोगों का मानना है, कि जब लड़का बिगड़ता लगता है तो उसकी शादी कर देनी चाहिए। उसके ऊपर बीवी बच्चों का दबाव होगा, तो वह खुद समझदार हो जाएगा।

जया किशोरी का मानना है कि लड़के की शादी ये सोचकर नहीं करना चाहिए, कि वह शादी के बाद सुधर जाएगा या उसकी पत्नी सुधार देगी। ऐसा कुछ नहीं है पत्नी आने के बाद वह अपने कामों में व्यस्त हो जाती है और पति पर ध्यान नहीं दे पाती।

वही जया किशोरी ने शादी की सही उम्र बताई है जब लड़का लड़की दोनों समझदार हो जाते हैं और अपने फैसले लेने के लिए आप अनमनिर्भर बन जाते हैं और जया किशोरी ने बताया कि शादी कोई काम नहीं है जो की एक समय आते ही करने लग जाए।

ऐसे में शादी करने के लिए सबसे अच्छी उमर होती है जब लड़का लड़की बिल्कुल समझदार हो जाए और अपने फैसले खुद लेने लग जाए और शादी को कोई बोझ ना समझे ताकि उसको अच्छे से निभा सके।

Sanjay के बारे में
Avatar photo
Sanjay मेरा नाम संजय महरौलिया है, मैं रेवाड़ी हरियाणा से हूं, मुझे सोशल मीडिया वेबसाइट पर काम करते हुए 3 साल हो गए हैं, अब मैं Timesbull.com के साथ काम कर रहा हूं, मेरा काम ट्रेंडिंग न्यूज लोगों तक पहुंचाना है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Open App