नई दिल्ली। देशभर में इस वक्त कड़ाके की सर्दी पड़ रही हैं। यूपी, दिल्ली, उत्तराखंड, पंजाब, बिहार, हरियाणा, हिमाचल, जम्मू कश्मीर सहित उत्तर भारत के राज्यों में पिछले कई दिनों से भयंकर सर्दी और शीतलहर चलने की वजह से लोगों का बहुत ही बुरा हाल हो गया है।
ठंड और बर्फीली हवाएं चलने की वजह से लोगों ने हीटर जलाकर रखा हुआ है। ठंड से बचने के लिए लोग जरूरत पड़ने पर ही अपने घरों से बाहर निकल रहे हैं। लोग बेसब्री से उसे घड़ी का इंतजार कर रहे हैं जब ठंड कम होगी और लोग आराम से बाहर निकल सकेंगे।
मौसम विभाग की मानें तो अगले दो दिनों में उत्तर पश्चिमी भारत के कई राज्यों में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस बढ़ने की संभावना जताई गई है, यानी तापमान बढ़ता है तो ज्यादा नहीं सही हल्की ही ठंड से राहत मिलेगी। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर भारत में अगले चार से पांच दिनों तक घना कोहरा छाया हुआ देखने को मिल सकता है।
दैनिक मौसम परिचर्चा (17.01.2024)
YouTube: https://t.co/hr8TU93c6V
Facebook: https://t.co/6JXtKGLFor #WeatherUpdate #densefog #FogAlert #Punjab #Haryana @AAI_Official@DGCAIndia@RailMinIndia@NHAI_Official@moesgoi@DDNewslive@ndmaindia@airnewsalerts pic.twitter.com/YHijNMrrNk— India Meteorological Department (@Indiametdept) January 17, 2024
जबकि, अगले पांच दिनों तक शीत लहर चलने की भी संभावना जताई जा रही है। हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 2 से 5 डिग्री के बीच दर्ज किया जा रहा है, जबकि दिल्ली, यूपी, राजस्थान, बिहार, झारखंड में न्यूनतम तापमान 6 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है।
दिल्ली में मौसम का हाल
दिल्ली-एनसीआर के कुछ इलाकों में आज सुबह घना कोहरा छाया हुआ देखने को मिला। हालांकि दिन के समय में धूप निकलने के बाद मौसम साफ देखने को मिला है।
लेकिन शीतलहर ने लोगों को अधिक परेशान कर रखा हुआ है। दिल्ली में सबसे ठंडा दिन सोमवार दर्ज किया गया है, सोमवार को न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। अभी आने वाले दिनों में राजधानी दिल्ली में भयंकर कोहरा देखने को मिल सकता है।
इन राज्यों में गला देने वाली सर्दी
आईएमडी के मुताबिक, हरियाणा, यूपी, उत्तराखंड, दिल्ली, बिहार सहित कई राज्यों में कल यानी 18 जनवरी को मौसम ठंडा से भी अधिक ठंडा रहने की संभावना है। फिलहाल, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा और जम्मू-कश्मीर घने कोहरे की स्थिति से जूझ रहे हैं।
पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में 17 जनवरी, 2024 से ठन्डे दिन से लेकर गंभीर ठन्डे दिन रहने की संभावना है। pic.twitter.com/0oJZmtEj0b
— India Meteorological Department (@Indiametdept) January 17, 2024
इन राज्यों में कल तक ऐसे ही सर्दी पड़ सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी हवाओं की वजह से उत्तर प्रदेश और बिहार में 4 डिग्री तक तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।
हरियाणा और चंडीगढ़ के कुछ हिस्सों में 17-19 जनवरी, 2024 से ठन्डे दिन से लेकर गंभीर ठन्डे दिन रहने की संभावना है।#HaryanaWeather #ColdDayAlert@AAI_Official@DGCAIndia@RailMinIndia@NHAI_Official@moesgoi@DDNewslive@ndmaindia@airnewsalerts@IMD_Chandigarh@cmohry@mlkhattar pic.twitter.com/wQfyclX7Jo
— India Meteorological Department (@Indiametdept) January 17, 2024
उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में 17 और 18 जनवरी, 2024 को अलग-अलग हिस्सों में ठन्डे दिन से लेकर गंभीर ठन्डे दिन रहने की संभावना है। pic.twitter.com/VGbgrsbcpb
— India Meteorological Department (@Indiametdept) January 17, 2024
इन राज्यों में बारिश का अलर्ट
झारखंड और उड़ीसा में कुछ इलाकों में 19 जनवरी से बारिश की भी संभावना जताई गई है। बिहार, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल 18 जनवरी को हल्की बारिश होने की भी संभावना जताई गई है।