खूबसूरत Electric Bike जो देती है 129 Km का रेंज कीमत नहीं है ज्यादा

Avatar photo

By

Saurav Kumar

Electric Bike: इलेक्ट्रिक टू व्हीलर में काफी तेजी आई है। यही कारण है कि कंपनियां नए नए प्रोडक्ट को लांच कर रही हैं। हाल ही में इंडियन ब्रांड ओकाया ने अपनी हाई स्पीड इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स बाइक फिर Ferrato Disruptor को लांच कर दिया है। अगर आप दिल्ली में है तो यह बाइक आपको सब्सिडी के बाद 1.40 लाख रुपए में मिल जाएगी।

नई Electric Bike की रेंज

यह बाइक फुल फायरिंग के साथ आती है, जिस कारण से इसका लुक काफी स्पोर्टी हो जाता है। वही यह सपोर्ट सेगमेंट में आती है। यह फुल चार्ज होने के बाद 129 किलोमीटर का रेंज देती है। क्योंकि इसमें 4 किलोवाट आवर का लिथियम आयन बैट्री पैक दिया गया है। इस फुल चार्ज होने में भी काफी कम समय लगता है। यह इलेक्ट्रिक बाइक 95 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड पर चल सकती है।

Okaya Ferrato Disruptor का सस्ता खर्चा

Ferrato Disruptor एक ऐसी इलेक्ट्रिक बाइक है जिसे चलाने का खर्च बहुत ही कम है। यह एक बार फुल चार्ज होने में तकरीबन ₹32 रुपए खर्च करती है। यानी कि आप केवल ₹32 रुपए में 129 किलोमीटर तक सफर कर सकते हैं।

इस हिसाब से देखा जाए तो आपके प्रति किलोमीटर 25 पैसे हो रहे हैं। यह पेट्रोल के मुकाबले काफी ज्यादा सस्ती है। कंपनी ने इसे लॉन्च करते ही इसकी बुकिंग भी शुरू कर दी है।

हालांकि इसकी डिलीवरी 3 महीने बाद शुरू की जाएगी। अब देखना होगा कि कम ग्राहक कंपनी के इस नए स्कूटर पर कितना भरोसा करती है। इसमें काफी अच्छे फीचर्स ऑफर किए गए हैं और इसकी कीमत भी ज्यादा नहीं है। इस हिसाब से इसकी बिक्री काफी अच्छी होनी चाहिए। हालांकि इसे कैसा रिस्पॉन्स मिलेगा यह बहुत ही जल्द पता चल जाएगा।

ओकाया कैसे नई इलेक्ट्रिक बाइक में आईपी 67 रेटिंग मिलता है। इसके अलावा यह काफी ड्यूरेबल है। यानी कि आप इसे किसी भी कंडीशन में चला सकते हैं। इसपर कंपनी द्वारा 3 साल या फिर 30,000 किलोमीटर तक का वारंटी दिया जा रहा है। इसमें आपको वह सभी फीचर्स मिल जाएंगे जो अभी एक आधुनिक टू व्हीलर में ऑफर किया जा रहा है।

Saurav Kumar के बारे में
Avatar photo
Saurav Kumar राजनीतिक विज्ञान में स्नातकोत्तर सौरभ कुमार साल 2022 से टाइम्सबुल से जुड़े है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत यहीं से की है और यहां ऑटोमोबाइल की खबरें लिखते है। अगर आपको खबर से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या हो तो timesbull@gmail.com पर संपर्क करें। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Open App