नई दिल्ली। देशभर में इस समय मौसम का मिजाज बहुत ही तेजी से बदलता हुआ नजर आ रहा है। ज्यादातर राज्यों में सर्दी ने दस्तक देनी शुरू कर दी है। लोगों ने अब धीरे – धीरे गर्म कपड़े भी निकलने शुरू कर दिए हैं।
खासकर सुबह और शाम के समय में अब गुलाबी ठंड लग रही है। नॉएडा की बात करें तो आज 2 नवंबर को आज धूप देखने को नहीं मिली है। दोपहर के समय में भी हल्की ठंड लोगों को महसूस हो रही है।
कल से नवंबर का महीना शुरू हो गया है। छठ पूजा के बाद से देशभर में सर्दी का अहसास होना शुरू हो जायेगा। अभी कुछ राज्य ऐसे हैं जहां भारी बारिश का सिलसिला जारी है, तो वहीं कुछ राज्य ऐसे भी हैं, जहां मौसम शुष्क बना हुआ है।
हिमाचल में कैसा रहेगा मौसम?
उत्तर भारत के राज्यों में कोई खास तब्दीली देखने को नहीं मिल रही है। मौसम विभाग की मानें तो कुछ राज्यों में 5 नवंबर तक हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। राजधानी दिल्ली की बात करें तो तापमान में भी कमी दर्ज की जा सकती है।
इसके साथ ही कोहरा भी देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग (IMD) की मानें तो अगले दो दिनों के दौरान हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाके में बारिश और बर्फबारी की गतिविधियां देखने को मिल सकती है। 07 नंवबर को भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग की मानें तो मनाली में आज यानी 02 नवंबर को न्यूनतम तापमान 08 डिग्री और अधिकतम तापमान 18 डिग्री देखने को मिल सकता है। मनाली में आज आंशिकतौर पर बादल छाए रहेंगे।
इसके अलावा धर्मशाला में आज हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। बरसात के बाद तापमान में गिरावट भी देखने को मिल सकता है। धर्मशाला में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया जा सकता है।
राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम?
आईएमडी ने जानकारी देते हुए बताया है कि राजस्थान में अभी बारिश के कोई आसार नहीं है। ज्यादातर हिस्सों में नवंबर के महीने में अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा रहने की संभावना जताई गई है। उत्तर पश्चिम के कुछ इलाकों में मौसम ठंडा रह सकता है।
जयपुर शहर की बात करें तो 2 से 5 नवंबर तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। जयपुर के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। जयपुर के आसपास के इलाके में बूंदाबांदी होने की संभावना है। जयपुर में आज अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 दर्ज किया जा सकता है।