नई दिल्ली- राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर राजस्थान का परा गर्म है। और भारतीय जनता पार्टी इस बार 2023 के चुनाव में राजस्थान में सत्ता पर काबिज होना चाहती है। इसके लिए 2 सितंबर को राजस्थान पहुंचे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने परिवर्तन संकल्प यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। इसके बाद से लगातार परिवर्तन संकल्प यात्रा हर विधानसभा क्षेत्र जा रही है।
खास बात यह है कि इसे तीन चरण में रखा गया था। पहले चरण में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हरी झंडी दिखाई थी। तो वहीं दूसरे चरण में गृहमंत्री अमित शाह ने हरी झंडी दिखाते हुए गहलोत सरकार पर जमकर हमला बोला था। और इस बार 2023 के चुनाव में बीजेपी की जीत का दावा किया था।
तीसरे चरण में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राजस्थान पहुंचकर परिवर्तन संकल्प यात्रा को हरी झंडी दिखाई थी। और इस यात्रा को संकल्प देते हुए कहा था। कि 2023 में अपराध मुक्त करने के लिए भाजपा सरकार 2023 में सत्ता में काबिज होने जा रही है।
जिस संकल्प को भारतीय जनता पार्टी के केंद्र सरकार ने राज्य सरकार राजस्थान के हाफ सौपी है। वह राजस्थान के कार्यकर्ता और नेता उसे पूरा करने की कवायत में लगे हुए है।
भारतीय जनता पार्टी की संकल्प यात्रा का उद्देश्य है। कि हर विधानसभा क्षेत्र में जाकर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं कार्यकर्ताओं को जागरूक करना। वहीं आम पब्लिक को केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में बताना जिससे आने वाले लोग सभा चुनाव और विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में राजस्थान की जनता मतदान कर सके।
यही वजह है कि भारतीय जनता पार्टी के राजस्थान का एक-एक कार्यकर्ता परिवर्तन संकल्प यात्रा के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहा है।