नई दिल्ली। सर्दी के मौसम शुरू होते ही लोग फ्राइड डिशेज़ खाने की तलब रखते हैं और उनकी क्रेविंग अक्सर बढ़ जाती है। ऐसे में सुबह के नाश्ते में अगर गर्मा – गर्म छोले भटूरे मिल जाए तो बात ही कुछ और है। लेकिन अगर आप छोले भटूरे में नया ट्विस्ट लाना चाहते हैं, तो आप पनीर भटूरे बना सकते हैं। पनीर भटूरे बनाना ज्यादा कठिन नहीं है, यह बहुत ही आसानी से आप घर पर बना सकते हैं। आइए जानते हैं कि आप पनीर स्टफ्गिंग भटूरे कैसे बनाएंगे और इसे बनाने के लिए आपको किन चीजों की आवश्यकता होगी।
पनीर भटूरे बनाने के लिए सामग्री
मैदा बेसन बेकिंग सोडा
नमक, चीनी, पनीर 100 ग्राम, हरी मिर्च, गरम मसाला, दही, सूजी, तेल और पानी,
पनीर भटूरा कैसे बनाएं
पनीर भटूरे बनाने के लिए क्या करें
पनीर भटूरे बनाने के लिए सबसे पहले मैदा के आटा गूंथलें इसके लिए आप एक बाउल ले जिसमें आपको मैदा, सूजी, बेकिंग सोडा, नमक, तेल डालकर डो तैयार करना है। भटूरे के लिए मेदा के साथ आटा तैयार करने के लिए आप दही एवं पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं।
मैदा से आटा गुथने के बाद से 1 घंटे के लिए छोड़ दें।
अब आपको पनीर स्टफिंग तैयार करना है। इसके लिए आप पनीर को कद्दू कस के बारीक कटी हुई हरी मिर्च और धनिया पत्ती डालें सभी में गरम मसाला, नमक डालें, अब आप आटा से हुए में छोटी-छोटी लोई बनाकर उसे थोड़ा सा बेलकर पनीर स्टफिंग डालना है, इसके बाद आपको भटूरे मिलकर गरम तेल में तलना है। भटूरे तलने के बाद आप गरमा गरम छोले, सलाद के साथ परोसे आपका स्वादिष्ट वाला भटूरे तैयार है। जिसका स्वाद आपके परिजनों को खूब लुभाएगा।