नई दिल्ली। शरीर के अन्य हिस्सों की तरह महिलाओं के इंटिमेट एरिया का ध्यान रखना भी बहुत जरूरी होता है। वजाइना की साफ-सफाई और हाइजीन बरकरार रखने के लिए उसके पीएच बैलेंस को सही लेवल पर रखना बहुत महत्वपूर्ण है। नेचुरल रूप से वजाइना का आंतरिक वातावरण एसिडिक होता है, जिसके पीएच लेवल 4.5 से कम होता है। लेकिन वजाइना में पीएच लेवल बिगड़ने पर महिलाओं को बहुत से समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
कई बार साबुन और पानी के कारण पीएच लेवल बिगड़ जाता है, जिसके कारण वजाइना में महिलाओं को इरिटेशन और डिस्चार्ज की समस्या होने लगती है। वेजाइना का पीएच लेवल बिगड़ जाता है तो इस स्थिति में सूखापन, बदबू, खुजली और इरिटेशन होता है। ऐसे में आपके पीएच लेवल को मेंटेन करने के लिए कुछ घरेलू उपाय लेकर आए हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में –
PH को बरकरार रखने के लिए आप टी ट्री ऑयल इस्तेमाल कर सकते हैं। यह एक अच्छा उपाय है इसमें मौजूद एंटी फंगल, एंटी बैक्टीरियल को बैलेंस करने में मदद करता है। वेजाइना के पीएच को बरकरार रखने के लिए अपने आपको भी हाइड्रेट रखना बहुत आवश्यक है। बीमारियों को खुद से बचा कर रखें इसके लिए आपको अपनी डाइट में ज्यादा से ज्यादा लिक्विड प्रोडक्ट को शामिल करना है। साथ ही दिन में आपको 8 से 10 बार पानी पीना है।
क्लीन अंडर गारमेंट्स का इस्तेमाल करना है, आपको अंडर गारमेंट क्लीन रखनी होगी, पीएच सुधारने के लिए आप कम से कम 2 बार अपने अंडर गारमेंट्स जरूर बदले।
महिलाएं वजाइना की सफाई के लिए खुशबूदार चीजों का इस्तेमाल करती है। लेकिन यह फायदे के बजाय केमिकल प्रोडक्ट ज्यादा होने के कारण नुकसानदायक साबित होता है। ऐसे में आप अपने वेजाइनल की सफाई की ध्यान रखें, ना कि केमिकल प्रोडक्ट पर डिपेंड रहें।
पीएच को बैलेंस करने के लिए आप रोजाना एक्सरसाइज कर सकते हैं। एक्सरसाइज से स्ट्रेस कम होता है। जिससे आप स्वस्थ रहते हैं। एक्सरसाइज और योगा प्रणायम करके स्वस्थ रह सकती है।