Gold Price Today: त्योहारों का सीजन खत्म होने के साथ ही शादियों का सीजन शुरू हो गया है। शादियों के समय में सोने और चांदी की ज्वैलरी देने का रिवाज होता है। खासकर सोने की सबसे अधिक खरीदारी की जाती है।
यदि आपके भी घर में बेटा या फिर बेटी की शादी है और आप गोल्ड शॉपिंग का मन बना रहे हैं, तो बता दें कि सोने और चांदी की कीमत में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। सोने के भाव लगातार भाव बढ़ते हुए ही चले जा रहे हैं।
भारतीय बाजार में बुधवार, 29 नवंबर, 2023 को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने और चांदी दोनों की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। ऐसा कहा जा रहा है कि सोने के दाम में अभी और इजाफा देखने को मिल सकता है। इसलिए आपको खरीदारी में अधिक देरी नहीं करनी चाहिए।
बैंक बाजार डॉट कॉम के अनुसार, आज यानी बुधवार को भोपाल में सोने और चांदी के दाम स्थिर है। भोपाल में 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 58,230 रुपये प्रति 10 ग्राम है। जबकि, 24 कैरेट सोने के दाम 61,140 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं। तो आईये एक नजर डालते हैं सोने और चांदी की कीमतों पर:-
प्रमुख शहरों में सोने, चांदी की कीमतें
राजधानी दिल्ली में 22 कैरट वाले सोने की कीमत 58,250 रुपये है।
मुंबई में 22 कैरट सोने की कीमत 58,100 रुपये है।
कोलकाता में 22 कैरट सोने की कीमत 58,100 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
चेन्नई में 22 कैरट सोने की कीमत 58,700 रुपये हैं।
आज क्या है सोने की कीमत?
अधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com के मुताबिक, आज 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 62524 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 916 (22 कैरेट) प्योरिटी वाले सोने के दाम 57502 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
750 (18 कैरेट) प्योरिटी वाला गोल्ड 47081 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 585 (14 कैरेट) प्योरिटी वाला सोना आज 36723 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है।
चांदी की कीमत:-
आज यानी 29 नवंबर 2023 को एक किलों चांदी की कीमत 75750 रुपये है।
जानिए 22 और 24 कैरेट सोने में अंतर
24 कैरेट गोल्ड 99.9 प्रतिशत शुद्ध माना जाता है। 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर कोई भी गहना बनाया जाता है। आपको बता दें कि 24 कैरेट वाले सोने का आभूषण नहीं बनाया जाता है। 22 कैरट वाला सोना का ही गहना बनाया जाता है।