Weather Forecast: 4 दिन नहीं होंगे आसान, इन राज्यों में जमकर बरसेंगे काले बादल, जानें अपडेट

Avatar photo

By

Vipin Kumar

Weather Update: अप्रैल का महीना चल रहा है, जो मौसम परिवर्तन के लिहाज से बहुत ही मायने रखता है। इसी महीने में कहीं तापमान में गिरावट तो कहीं चढ़ाव का दौर जारी रहता है। उत्तर भारत के कई हिस्सों में देर रात बारिश होने से तापमान काफी नीचे गिर गया। इसके अलावा हवा का दौर जारी रहा, जहां मौसम भी खुशनुमा हो गया। 

पहाड़ों के कई हिस्सों में बर्फबारी का दौर देखने को मिला जिससे तापमान काफी नीचे खिसक गया। पूर्वोत्तर राज्यों में तापमान बढ़ने से गर्मी का स्तर काफी बढ़ता जा रहा है जहां लोगों का पसीना निकलने लगा है। दक्षिण राज्यों में खराब मौसम के चलते बारिश का दौर देखने को मिला, जिससे जगह-जगह बारिश हुई और तापमान काफी नीचे खिसक गया। इस बीच भारतीय मौसम विभाग(आईएमडी) ने देश के कई राज्यों में तेज बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है।

इन हिस्सों में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

भारतीय मौसम विभाग(आईएमडी) ने देश के कई इलाकों में बादलों की चमक और गरज के साथ बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है। आईएमडी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान में तेज बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है।

इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, दिल्ली और उत्तराखंड समेत कई राज्यों के लिए यलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। आगामी 18-24 घंटों के दौरान सहारनपुर और आसपास के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है। उत्तर पश्चिम भारत में मध्यम तूफान, बिजली, तेज़ हवाओं और ओलावृष्टि के साथ बारिश होने की चेतावनी दी गई है।

यहां होगी जमकर बारिश

आईएमडी के मुताबिक, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़ और दिल्ली के कई स्थानों पर ओलावृष्टि के साथ बारिश होने की उम्मीद जताई है। इसके साथ ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में 14 अप्रैल, 2024 को तमाम हिस्सों मेमं ओलावृष्टि होने की उम्मीद जताई गई है।

उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 16 अप्रैल, 2024 को जगह-जगह बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है। उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में छिटपुट ओलावृष्टि की उम्मीद जताई गई है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 15 अप्रैल, 2024 को कई हिस्सों में बारिश होगी। ओडिशा और तटीय आंध्र प्रदेश और यनम के अलग-अलग स्थानों में 15-18 अप्रैल तक बारिश हो सकती है।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App