Dubai floods 2024: दुबई में बाढ़ से मचा कोहराम, अंतरिक्ष में नासा ने खींची तस्वीरें दे रही बर्बादी की गवाही

Avatar photo

By

Vipin Kumar

नई दिल्लीः यूएई के सबसे बड़े शहर दुबई में बारिश के साथ तूफान ने ऐसा कहर बरपाया कि चारों तरफ पानी-पानी नजर आ रहा है। रेगिस्तान के लिए पूरी दुनिया में पहचान बनाने वाले दुबई में इन दिनों बाढ़ का कहर देखने को मिल रहा है। हालात इतने बदतर हैं कि अब तक कई लोगों की जान भी जा चुकी है, जिससे हर कोई काफी परेशान है। दुबई में कम समय में ही कई महीने के बराबर बारिश हुई, जहां जल प्रलय ने विकराल रूप धारण कर लिया। इस बीच अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने बड़ा कारनामा कर दिखाया।

नासा ने अंतरिक्ष से दुबई में बाढ़ की कई तस्वीरें अपने कैमरे में कैद की, जिन्हें दुनियाभर के लिए शेयर किया गया है। तस्वीरें शेयर करने के बाद नासा ने बताया कि यह एक धीमी गति से चलने वाले तूफान है, जिसने खाड़ी देशों को बरबादी के मुहाने पर पहुंचा दिया।

Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price

2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates! 

नासा ने किया बड़ा दावा

अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि खाड़ी देशों के शहरों में एक दिन में ही एक साल के बराबर बारिश हुई। इसका ही असर था कि 19 अप्रैल को दुबई जैसे शहर बाढ़ की चपेट में आ गए। बाढ़ से लोगों को जान माल का नुकसान हुआ। सड़कों पर वाहनों की जगह नाव चलने लगी।

इतना ही नहीं बड़ी-बड़ी कीमत की लग्जरी गाड़ियां खिलौने की तरह बह गई। वहीं, एक मीडिया रिपोर्ट्स के अनसुरा, नासा की तस्वीरों में पानी की उपस्थिति नीले रंग के रूप में दिखाई दे रही है। तस्वीरों में दुबई में बंदरगाह के दक्षिण में जेबल अली के औद्योगिक क्षेत्र में और पाम जेबल अली के दक्षिण में हरे रिसॉर्ट्स और पार्कों के पास बाढ़ देखने को मिल सकती है। नासा का लैंडसैट 9 उपग्रह मानव जीवन को बनाए रखने के लिए आवश्यक भूमि संसाधनों को समझने और उनके प्रबंधन की देखभाल करता है।

यूएई की राजधानी के हिस्सों में भी पानी भरा

नासा द्वारा जारी की गई तस्वीरों से जानकारी मिली कि यूएई की राजधानी अबू धाबी के कई हिस्सों में पानी भर गया। लैंडसैट 9 ने 3 अप्रैल और 19 अप्रैल को शहर और आसपास के हिस्सों में दिखाया। 19 अप्रैल को शेख जायद सड़क पर जलभराव हो गया। यह दुबई और अबू धाबी से होकर गुजरने वाला एक प्रमुख मार्ग है। अबू धाबी के डाउनटाउन के दक्षिण-पूर्व में आवासीय क्षेत्रों, खलीफा सिटी और जायद सिटी में भी बाढ़ देखी जा सकती है।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App