इंडिया ब्लॉक की रैली में सुनीता केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, बोलीं- केजरीवाल को मारना चाहती बीजेपी

Avatar photo

By

Vipin Kumar

नई दिल्लीः लोकसभा चुनाव के बीच इंडिया ब्लॉक में शामिल सभी राजनीतिक पार्टियां बीजेपी सहित पूरे एनडीए पर हमलावर हैं। 19 अप्रैल को पहले चरण में 102 सीटों पर वोट डाले जा चुके हैं। अब दूसरे चरण की वोटिंग 26 अप्रैल को होनी है, जिसे लेकर सभी राजनीतिक दल दिन रात एक किए हुए हैं। इस बीच पक्ष और विपक्ष के नेताओं का एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।

इस बीच इंडिया ब्लॉक की दी दूसरी रैली झारखंड की राजधानी रांची में हुई, जहां देश के तमाम दलों के नेता जुटे। इस बीच दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने रैली में केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने सीएम अरविंद केजरीवाल को जेल में मारने की साजिश करने का आरोप लगाया है।

सुनीता केजरीवाल ने क्या कहा?

झारखंड की राजधानी रांची में आयोजित हुइ इंडिया ब्लॉक की रैली में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वे सीएम केजरीवाल को मारना चाहते हैं। उन्हें दवा की सही खुराक नहीं दी जा रही है। आगे सुनीता केजरीवाल ने कहा कि मैं पूछती है कि मेरे पति की क्या गलती थी?

उन्हें जेल क्यों भेजा गया है? उन्होंने राजधानी दिल्ली के लिए अपना बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। ल के ताले टूटेंगे केजरीवाल छूटेंगे का नारा लगाया। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल और हेमंत सोरेन को जेल में डाल दिया गया, जो सरासर गलत है। हमें कोर्ट पर यकीन है जल्द ही न्याय मिलेगा।

सुनीता ने आगे कहा कि अरविंदजी को आईआरएस की नौकरी मिली, लेकिन उन्हें समाजसेवा का जुनून था, उन्होंने 2006 में नौकरी छोड़ दी और समाज सेवा करने लगे। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने ने हक के लिए 2 बार लंबा अनशन किया, वह शुगर के मरीज हैं, डॉक्टर्स ने उन्हें मना किया था, लेकिन वह नहीं माने और अपनी जान दांव पर लगा दी।

आबकारी नीति मामले में जेल काट रहे केजरीवाल

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिं मामले में ईडी ने लंबी पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। ईडी ने उन्हें राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया था, जहां से रिमांड पर भेज दिया गया। कई दिन चली पूछताछ के बाद उन्हें तिहाड़ जेल में रखा गया है। भारत के इतिहास में ऐसे पहले सीएम हैं, जिन्हें पद पर रहते हुए भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया गया है। आम आदमी पार्टी तिहाड़ जेल में अरविंद केजरीवाल को पूरी सुविधाएं नहीं देने का आरोप लगा रही है।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Install App