Chanakya Niti: भारतीय इतिहास के महान दार्शनिक आचार्य चाणक्य (Acharya Chanakya) ने सही तरीके से जीवन जीने के बारे में बहुत सी बातें बताई हैं। आचार्य चाणक्य अपनी कूटनीति के लिए बेहद ही अधिक प्रसिद्ध रहे हैं। इनकी नीतियों पर चलकर कई लोगों ने अपने मुकाम को हासिल किया है।
चाणक्य नीति में आपको यह भी जानने को मिलेगा की आप कैसे एक खुशहाल जीवन व्यतीत कर सकते हैं। यदि पति-पत्नी का रिश्ता मजबूत और सुखी है, तो आपको जीवन में किसी भी तरह की परेशनियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। लेकिन, अगर पति और पत्नी के बीच विश्वास की कमी है तो आपका रिश्ता टूटते हुए जरा भी समय नहीं लगेगा। ऐसे में चाणक्य ने पति-पत्नी के संबंध और रिश्तों को लेकर भी कई तरह की अहम बातें बताई हैं। इन बातों को मानकर आप अपने रिश्ते को बेहतर बना सकते हैं। तो आईये डालते हैं एक नजर।
आपकी शादीशुदा जिंदगी में तनाव पैदा होता हुआ नजर आ रहा है, तो आपको एक बार नीति शास्त्र के सिद्धांतों पर जरूर गौर करना चाहिए। चाणक्य नीति के मुताबिक, गृहस्थ जीवन के लिए और उसमें खुशियां बनाये रखने के लिए पति और पत्नी को हमेशा एक दूसरे का साथ देना चाहिए। दोनों को ही एक दूसरे पर यकीन करना चाहिए। दोनों को एक दूसरे की कुछ चीजों का खास ध्यान रखना चाहिए।
अगर पति-पत्नी के बीच प्रेम की कमी है तो उससे रिश्तों में दरार आ जाती है। ऐसे में पति की इस इच्छा पर पत्नी को ध्यान देने की जरुरत होती है। अपने रिश्ते को बनाये रखने के लिए पति संग हमेशा प्यार से रहे। पति को संतुष्ट रखने के लिए प्रेम और शारीरिक प्रेम दोनों को पत्नी को देना चाहिए।
पत्नी हमेशा पति से ज्यादा समझदार मानी जाती है। ऐसे में पति के सुख-दुख में हमेशा पत्नी को साथ खड़ा होना चाहिए। चाहे परिस्थिति कैसी भी हो पति – पत्नी को एक दूसरे का साथ कभी नहीं छोड़ना चाहिए। आप रिश्तों को बेहतर बनाए रखना चाहते हैं तो छोटी – छोटी चीजों में खुशियां ढूंढने की कोशिश करें। पति की चाहतों का ख्याल रखना पत्नी का धर्म है। प्यार पति – पत्नी के रिश्ते को हमेशा मजबूत बनाता है।