नई दिल्ली- उत्तर प्रदेश में घोड़ी उपचुनाव को लेकर वोटो की गिनती शुरू हो गई। प्रशासन जगह-जगह पर तैनात है। यहां पर समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी में सीधी टक्कर है। समाजवादी पार्टी की तरफ से सुधाकर सिंह मैदान में वही भारतीय जनता पार्टी की तरफ से दारा सिंह मैदान में है।
यहां पर सुबह 8:00 बजे से मतगणना शुरू हो चुकी है। थोड़ी ही देर बाद से नतीजे आने शुरू हो जाएंगे। माना जा रहा है कि यह नतीजा 2024 के लोकसभा चुनाव में खास प्रभाव डालेंगे। लोगों की नजरे इस चुनाव पर बनी हुई। आखिरकार किस तरीके से इस चुनाव के नतीजे आते हैं और कौन सी पार्टी यहां से विजई होती है। ये देखने वाली बात होगी।
बता दे की घोसी उपचुनाव को लेकर मतदान स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सभी पोलिंग एजेंट की चेकिंग के बाद ही उन्हें अंदर भेजा जा रहा है। मतगणना केंद्र सहित पूरा कलेक्ट्रेट परिषद छावनी में तब्दील है। यूपी पुलिस के साथ-साथ सीआरपीएफ और आर ए एफ के जवान भी यहां पर तैनात किए गए है।
थोड़ी देर बाद यहां से रुझान आने शुरू हो जाएंगे इस रुझान में 2024 का लोकसभा चुनाव टिका हुआ है। यानी कि आने वाला लोकसभा चुनाव 2024 से पहले सभी की निगाहें इस सीट पर टिकी की हुई है।
जानकारी के अनुसार मऊ जिले की घोसी सीट पर 5 सितंबर को उपचुनाव हुआ था। परिणाम अभी थोड़ी देर बाद से आने शुरू हो जायेंगे। इससे पहले समाजवादी पार्टी और उनके गठबंधन के कार्यकर्ता स्ट्रांग रूम में रखी एवं की रखवाली करते हुए नजर आए थे। बता दे कि यहां पर 239 मतदान केंद्र और 455 भूतों पर मंगलवार को मतदान हुआ था इसके बाद डीएम परिसर स्थित स्ट्रांग रूम में ईवीएम रखी गई थी। यहां पर पुलिस और पैरा मिलिट्री के जवान इसकी रखवारी कर रहे थे।