Congress Manifesto 2024: लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी, वादों की झड़ी, फटाफट जानें बड़ी बातें

Avatar photo

By

Vipin Kumar

Congress Manifesto 2024: देशभर में लोकसभा चुनाव की गूंज जमीं से आसमान तक सुनाई दे रही है, जिसे लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां एड़ी से चोटी तक जोर लगा रही हैं। केंद्र की सत्ता में बने रहने के लिए बीजेपी ने भी चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। बीजेपी की तरफ से खुद पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और पार्टी सुप्रीमो जेपी नड्डा भी दिन रात एक किए हुए हैं।

दूसरी ओर विपक्षी दलों ने भी चुनाव में महंगाई, भ्रष्टाचार और महिला सुरक्षा जैसे मुद्दों को आगे रखकर मेहनत कर रहे हैं। लोकसभा के चुनाव 7 चरणों में होना है। पहले चरण में 19 अप्रैल और आखिरी फेज में 1 जून को वोटिंग होनी है। इस बीच सदन में मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। कांग्रेस ने इसे न्यायपत्र 2024 नाम दिया है।

सभी वर्गों की हिस्सेदारी न्याय

लोकसभा चुनाव में फतह करने के लिए कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में कुछ बड़े वादे कर दिए हैं। अलग-अलग वर्ग के लिए हिस्सेदारी और न्याय सुनिश्चित करने की घोषणा की है। इसके तहत सामाजिक, आर्थिक और जातीय जनगणना का वादा कर दिया है। संवैधानिक संशोधन के माध्यम से SC/ST/OBC आरक्षण की 50 फीसदी सीमा हटाने की बातकी गई है।

इसके साथ ही अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के लिए उनकी जनसंख्या के आधार पर विशेष बजट की घोषणा की गई है। वन अधिकार अधिनियम के दावों का निपटारा 1 साल में करने का वादा भी कर दिया है। कांग्रेस ने किसानों के लिए भी अपने घोषणापत्र में कई वादे किए हैं।

एमएसपी की कानूनी गारंटी, किसानों की कर्जमाफी के लिए स्थाई आयोग का गठन करने की घोषणा की है। फसल नुकसान के 30 दिन के अंदर बीमा भुगतान की गारंटी प्रदान की जाएगी। वहीं, श्रमिकों के लिए भी पार्टी ने कई घोषणा कर दी है। इस कड़ी में पूर्ण स्वास्थ्य सुविधा (टेस्ट, दवा और इलाज) की सुविधा देने का वादा किया है। न्यूनतम सैलरी 400 रुपये प्रतिदिन करने की घोषणा की है।

युवा और नारी न्याय पर भी फोकस

कांग्रेस ने देश के वोटर्स को रिझाने के लिए कई बड़ी घोषणा की हैं। घोषषा पत्र के अनुसार, 30 लाख नई सरकारी नौकरी, सभी युवाओं के लिए एक साल की अप्रेंटिसशिप-हर महीने 1 लाख रुपये देने की घोषणा की है।

गरीब परिवार की 1 महिला को 1 लाख रुपये सालाना देने केंद्र सरकार की नौकरियों में 50 फीसदी महिला आरक्षण देने की घोषणा की है। इसके अलावा आशा, आंगनबाड़ी, मिड डे मील कर्मियों के लिए केंद्र सरकार का योगदान दोगुना करने की घोषणा की गई है।

फटाफट जानें घोषणा पत्र की कुछ जरूरी बातें

कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में आर्थिक न्याय का वादा भी किया है। इसमें सभी जाजि और समुदायों को ध्यान रखा जाएगा। राज्य न्याय के तहत राज्यों को उनका अधिकार देने का वादा किया है। इसके अलावा
रक्षा न्याय के तहत कांग्रेस ने सुरक्षा सेक्टर औऱ सेना को लेकर भी कई वादे किए हैं। इसके अलावा कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में पर्यावरण को लेकर भी कई तरह वादे जनता से किए हैं।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App