Chandra Grahan 2024: एक शताब्दी बाद लग रहा होली पर दुर्लभ चंद्र ग्रहण, जानिए कब दिखेगा भारत में, नोट कर लें तारीख और समय

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली। होली का त्यौहार (Chandra Grahan 2024) बेहद ही ज्यादा नजदीक आ गया है। भारत में इस साल होली का फेस्टिवल 25 मार्च यानी सोमवार को बड़े ही धूम – धाम के साथ मनाया जायेगा। इस दिन 100 साल बाद चंद्र ग्रहण (Lunar eclipse 2024) लगने जा रहा है।

चंद्र ग्रहण को खगोलीय घटना माना जाता है। चंद्र ग्रहण को लेकर हिंदी धर्म में अलग – अलग तरह की मान्यताएं हैं। ऐसा कहा जाता है कि चंद्र ग्रहण लगने के दौरान हमें कोई भी शुभ कार्य नहीं करना चाहिए। ग्रहण खत्म होने के तुरंत बाद हमे स्नान भी कर लेना चाहिए।

इतना ही नहीं ग्रहण में बचा हुआ खाना भी नहीं खाया जाता है। आपको बता दें कि साल 2024 में कुल दो चंद्र ग्रहण लगने वाले हैं। इनमें से साल 2024 का पहला चंद्र ग्रहण 25 मार्च 2024 को लगने वाला है। जबकि, दूसरा 18 सितंबर 2024 को लगेगा। तो आईये जानते हैं कि भारत में लगने वाला साल का पहला चंद्र ग्रहण भारत में नजर आएगा या नहीं और क्या है टाइमिंग?

2024 का पहला चंद्र ग्रहण, एक उपछाया चंद्र ग्रहण, जो होली के दिन 25 मार्च 2024 को लगने जा रहा है। अगला चंद्र ग्रहण, जो आंशिक होगा, 18 सितंबर, 2024 को होने वाला है।

भारत में कब लगेगा चंद्र ग्रहण और क्या दिखाई देगा?

25 मार्च, 2024 को लगने वाला चंद्र ग्रहण यह एक उपछाया चंद्र ग्रहण होगा, जो तब होता है जब चंद्रमा पृथ्वी की उपछाया से होकर गुजरता है। इस प्रकार का ग्रहण पूर्ण या आंशिक ग्रहणों की तुलना में सूक्ष्म और कम नाटकीय होता है, क्योंकि यह चंद्रमा की सतह पर पूर्ण छाया के बजाय केवल हल्की छाया का कारण बनता है।

Space.com के मुताबिक, उपच्छाया चंद्र ग्रहण भारतीय मानक समय (IST) सुबह 10:24 बजे शुरू होगा, जो 12:43 PM IST पर चरम पर होगा और 3:01 PM IST पर समाप्त होगा। दुर्भाग्य से, यह ग्रहण भारत में दिन के समय घटित होने की वजह से नजर नहीं आएगा। यह उप छाया चंद्र ग्रहण यूरोप, अफ्रीका और दक्षिण अमेरिका के कुछ हिस्सों में नजर आएगा।

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App