Chaitra Navratri 2024 : इस नवरात्रि यह 4 काम किए तो मां दुर्गा हो जाएगी भयंकर गुस्सा! जान लें तुरंत नियम

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली। इस साल चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri 2024) का फेस्टिवल कल यानी 9 अप्रैल से शुरू होने जा रहा है, जो 17 अप्रैल तक मनाई जाएगी। नवरात्रि (Chaitra Navratri Vrat Niyam) के दौरान नौ दिन मां दुर्गा की पूजा – अर्चना की जाती है।

भक्त नवरात्रि के दौरान उपवास भी रखते हैं और सुबह और शाम के समय में माता दुर्गा की पूजा भी करते हैं। कुछ भक्त ऐसे होते हैं, जो माता को खुश करने के लिए नौ दिन का व्रत रखते हैं और केवल फल का सेवन करते हैं।

Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price

2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates! 

नवरात्रि (Chaitra Navratri 2024 Puja Niyam) के दौरान हमें कई बातों को ध्यान में रखने की भी जरुरत होती है। कई बार अनजाने में लोगों से कुछ गलतियां हो जाती हैं, जिनसे बचने की जरूरत है।

शास्त्रों के मुताबिक, हमें नवरात्रि के दौरान कुछ गलतियों को करने से बचना चाहिए, वरना माता आपसे नाराज हो सकती हैं। हम आपको कुछ खास टिप्स देने जा रहे हैं, जिनको अपनाकर आप इस नवरात्रि को और भी सार्थक बना सकते हैं। तो आईये डालते हैं एक नजर:-

काले और नीले कपड़े ना पहनें

ऐसी मान्यता है कि नवरात्रि के दौरान रंगों का विशेष महत्व होता है। जहां एक तरफ चटकदार और शुभ रंग माहौल को सकारात्मक बनाते हैं, वहीं दूसरी ओर काले और नीले जैसे रंगों को अशुभ माना जाता है। ये रंग शनि ग्रह से जुड़े होते हैं, जो कठिनाइयों का कारक माना जाता है। इसलिए, नवरात्रि में लाल, पीला, हरा या संतरी जैसे रंग पहनना शुभ माना जाता है।

इन दो दिन रखें व्रत 

नवरात्रि में कई लोग पूरे नौ दिन उपवास रखते हैं, लेकिन, अगर आपकी तबियत या फिर स्थिति ठीक नहीं है, आप गर्भवती हैं या फिर कठिन शारीरिक श्रम करते हैं, तो जरुरी नहीं कि आप पूरे नौ दिन उपवास रखें।

आप सिर्फ पहले और आठवें नवरात्रि (प्रथम नवरात्रि और अष्टमी नवरात्रि) का व्रत रख सकते हैं। इससे आप नवरात्रि के आध्यात्मिक महत्व को बनाए रखते हुए अपनी सेहत का भी ख्याल रख सकते हैं।

अखंड ज्योत जला रहे तो घर अकेले को ना छोड़ें

कुछ लोग अपने घर में नवरात्रि के दौरान माता की अखंड ज्योत जलाते हैं। अगर आप भी ऐसा कर रहे हैं, तो इस बात का ध्यान रखें कि ज्योत कभी भी ना बुझे। ज्योत जलते समय घर को खाली छोड़कर ना जाएं।

बाल कटवाने से बचें

शास्त्रों की मानें तो नवरात्रि के दौरान बाल और दाढ़ी नहीं कटवाना चाहिए, इसे अशुभ माना जाता है। बालों को शक्ति और ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि नवरात्रि के पवित्र समय में बाल कटवाने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बाधित होता है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. timesbull.com इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

 

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App