CBSE Board 10th, 12th Result 2024: सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट पर आई गुड न्यूज, यहां करें चेक

Avatar photo

By

Vipin Kumar

CBSE Board 10th, 12th Result: यूपी और एमपी बोर्ड का रिजल्ट आने के बाद से सीबीएसई 10वीं और 12वीं के छात्र भी अपना परीक्षाफल जारी होने का इंतजार बड़ी ही बेसब्री के साथ कर रहे हैं। विद्यार्थियों के मन में यही है कि जल्द उनकी मेहनत का लेखा जोखा सामने आए, जिससे अगला कदम उठाया जा सके। चर्चा है कि सीबीएसई बोर्ड कॉपियों का निरीक्षण लगभग आखिरी चरण में हैं, जिसके बाद नंबर इंटरनेट पर सेव किए जाएंगे।

कुछ दिन बाद ही दसवीं और बारहवीं का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा, जो किसी बड़ी खुशखबरी की तरह होगा। छात्रों को रिजल्ट चेक करने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। आप आराम से घर बैठे ही अपने नंबर्स चेक कर सकते हैं। रिजल्ट कब आएगा, ऐसा दावा आधिकारिक रूप से तो नहीं किया गया है लेकिन मीडिया की खबरों में 10 मई 2024 तक की बात कही जा रही है।

जानिए सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की रिपोर्ट के अनुसार, इस बार करीब 38 लाख से ज्यादा छात्रों ने दसवीं और बारहवीं की परीक्षा दी थी। यह संख्या पिछले साल से काफी ज्यादा रही। बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए छात्र को मिनिमम 33 फीसदी अंकों की आवश्यकता होती है। रत्येक विषय में और कुल मिलाकर 33 फीसदी अंक लाने जरूरी होते हैं।

क्लास 10वीं की परीक्षा 15 फरवरी से शुरू होकर 13 मार्च 2024 तक चली थी। 12 वीं की परीक्षाओं की बात करें तो 15 फरवरी से 2 अप्रैल, 2024 तक आयोजित हुई थी। रिजल्ट चेक करने के लिए आपको हम कुछ टिप्स बताएंगे, जिससे आपकी सब दिक्कतें खत्म हो जाएंगी। वैसे आप सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in और results.cbse.nic.in पर जाकर भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

यहां चेक करें रिजल्ट

छात्र को रिजल्ट चेक करने के लिए पहले आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in, cbse.gov.in और results.gov.in पर जाकर क्लिक करना होगा।

इसके बाद होमेपज पर मुख्य पेज पर क्लिक करने की जरूरत होगी।

फिर सीबीएसई कक्षा 10वीं या कक्षा 12वीं लिंक पर जाकर क्लिक करना होगा।

फिर सीबीएसई रोल नंबर और स्कूल नंबर जैसे लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा।

फिर सीबीएसई कक्षा 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2024 स्क्रीन पर आराम से दिखाई देगा।

इसके बाद आप रिजल्ट देखकर डाउनलोड करने का काम कर सकते हैं।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Open App