Aamrapali नहीं बल्कि Anjana Singh के साथ बगीचें में इश्क़ लड़ाते दिखें Nirahua,जबरदस्त रोमांस देख फैंस की बढ़ी धड़कन

Avatar photo

By

Snehlata Sinha

Nirahua Anjana Singh Romance: बोल्ड, ब्यूटीफुल और बवाल! ये तीन शब्द भोजपुरी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस अंजना सिंह पर बिलकुल सटीक बैठते हैं। पिछले 12 सालों में उन्होंने खुद को इंडस्ट्री में एक मजबूत जगह बनाई है। 60 से भी ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकीं अंजना हर तरह के किरदार में अपनी छाप छोड़ती हैं। लखनऊ की इस खूबसूरती के जलवे लाखों लोगों को दीवाने बना चुके हैं। अगर आप अभी तक अंजना सिंह की अदाओं के दीवाने नहीं हुए हैं, तो यकीन मानिए “गोल मार दा बलम जी” गाना देखने के बाद आप उनके फैन हो जाएंगे।

ये धमाकेदार गाना साल 2019 में रिलीज़ हुई फिल्म “सईयां जी दगाबाज” से है। इस गाने में अंजना जी अपने पिया जी के प्यार की तड़प दिखा रही हैं और निरहुआ (दिनेश लाल यादव) से इश्क का इज़हार कर रही हैं।अंजना श्रीवास्तव के निर्देशन में बनी फिल्म “सईयां जी दगाबाज” के इस गाने को प्रियंका सिंह और आलोक कुमार ने गाया है।

गाने के बोल आज़ाद सिंह ने लिखे हैं, वहीं संगीत ओम झा ने दिया है।गाने का सीक्वेंस हॉकी के मैदान से शुरू होता है। जहां अंजना सिंह लाल जर्सी में हॉकी खेल रही हैं। वहीं, निरहुआ (दिनेश लाल यादव) भी मैदान में मौजूद हैं। उन्हें देखते ही अंजना प्यार में डूब कर उनसे इश्क का इज़हार करने लगती हैं ।

अंजना कहती हैं, “कहो लेफ्ट, कबो राइट कहे जा तारा, कहे सेंटर में आके से लाज तारा… तानिक देर तू रुकल रहा वेट हो… गोल मार दा… गोल मार दा… बलम जी हमारे दिल पे।वहीं, गाने की शुरुआत में दिनेश लाल यादव को भागते हुए दिखाया जाता है, लेकिन बाद में वह अंजना के साथ गाने में डांस करते भी नजर आते हैं।”ज़ी म्यूजिक भोजपुरी” चैनल ने इस गाने को यूट्यूब पर रिलीज़ किया था। इस खबर लिखे जाने तक इसे 5 लाख 81 हज़ार से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है।

Snehlata Sinha के बारे में
Avatar photo
Snehlata Sinha I am Snehalata Sinha, a lifestyle journalist with extensive experience in the field. Specializing in fashion, style, latest trends, Bollywood gossip, and beauty remedies, I began my career as an intern at News-24. However, for the past 5 years, I have been working with timesbull.com. My insights and updates will keep you informed and help you stylishly enhance your lifestyle. Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Open App