CBSE Board Result 2024: 10वीं-12वीं के रिजल्ट पर आया बड़ा अपडेट! इस दिन cbseresults.nic.in. पर होगा जारी

By

Sarita

CBSE Board Result 2024 Update: सीबीएसई बोर्ड (CBSE Board) कक्षा 12वीं और 10 वीं का रिजल्ट (CBSE 10 th 12th Result 2024) का रिजल्ट बहुत ही जल्दी जारी किया जायेगा। परीक्षा के परिणाम जारी होने के बाद CBSE कक्षा 12वीं और 10 वीं के स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट cbsegov.in और results.cbse.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बोर्ड इस बार बहुत जल्द परिणाम जारी कर सकता है।

इसके पीछे की वजह लोकसभा चुनावों का होना कहा जा रहा है। सूत्रों की मानें तो लोकसभा चुनाव से पहले बोर्ड सीबीएसई का रिजल्ट जारी कर सकता है। आपको बताते चले कि बोर्ड परीक्षाएं इस साल 15 फरवरी से 13 मार्च के बीच आयोजित की गई थी।

तमाम मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि 10 वीं बोर्ड का रिजल्ट मई के पहले हफ्ते में जारी किया जा सकता है, जबकि पिछले साला यानी 2023 में 12 मई को रिजल्ट जारी किया गया था।

सूत्रों की मानें तो 5 मई को नीट की परीक्षा के बाद बोर्ड 10 वीं और 12 वीं एग्जाम के रिजल्ट जारी किये जा सकते हैं। 10 वीं का परिणाम 6 से 11 मई के बीच रिलीज़ किया जा सकता है।

CBSE Board Result 2024: इन वेबसाइट पर जारी किया सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट

cbse.gov.in.
results.cbse.nic.in.
cbseresults.nic.in.
digilocker.gov.in.

CBSE Board Result 2024: ऐसे चेक करें 10वीं का रिजल्ट

– सबसे पहले आपको सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
– इसके बाद आपको सीबीएसई बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023 लिंक पर क्लिक करना होगा।
– अब आपको अपना रोल नंबर या पंजीकरण संख्या डालकर सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा।
– फिर 10वीं, 12वीं का रिजल्ट स्क्रीन पर आपको नजर आ जायेगा।
-अब आप अपना अच्छे से रिजल्ट चेक करके और उसे डाउनलोड करें।
– फ्यूचर के लिए प्रिंटआउट ले लें।

38 लाख से ज्यादा छात्रों को  रिजल्ट का इंतजार

सीबीएसई के 10 वीं और 12 वीं के लगभग 35 लाख छात्रों को अपने रिजल्ट का बहुत ही ज्यादा बेसब्री से इंतजार है। 10 वीं की परीक्षा 15 फरवरी से 13 मार्च के बीच आयोजित की गई थी, जबकि 12 वीं की परीक्षा 15 फरवरी से 2 अप्रैल के बीच चली थी।

Sarita के बारे में
Sarita Sarita Singh brings over 8 years of media experience to Timesbull.com. From crime to entertainment, her writing captivates readers. Her journey started small, then blossomed at Rajasthan Patrika, India.com, and News 24 Digital. Now, she thrives on diverse content creation at Timesbull.com. A master storyteller, Sarita's future shines bright. Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App