नई दिल्ली: UP Anganwadi Recruitment 2023: देश का ग्रामीण स्तर पर सर्वांगीण विकास हो इसके लिए केंद्र सरकार से लेकर राज्य सरकार कई स्कीम संचालित कर रही है। यही वजह है कि सरकारी स्कूलों में संचालित हो रहे आंगनवाड़ी केंद्रों पर ऐसी कई स्कीम का लाभ दिया जा रहा है। तो वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में एंप्लॉयमेंट की दृष्टि से यहां पर काम करने वाले महिलाओं के भर्ती प्रोग्राम का इंतजार रहता है। इस राज्य में जल्द ही 52000 से अधिक आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सेविका, सुपरवाइजर, जिला प्रोग्राम ऑफिसर और अन्य पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन आने वाला है। जिससे योग्य और इच्छुक महिला कैडिडेंट आवेदन कर पाएगें।
वही महिला एवं बाल विकास के तहत एकीकृत बाल विकास सेवा (ICDS), उत्तर प्रदेश में जल्द ही 52000 से अधिक भर्तियों निकले वाली है, जिससे इच्छुक महिला कैडिडेंट अगर योग्यता रखते हैं तो आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सेविका, सुपरवाइजर, जिला प्रोग्राम ऑफिसर जैसे मनचाहे पद के लिए अप्लाई कर सकते हैं। हालांकि आप को बता दें कि सरकारी नोटिफिकेशन अभी जारी नहीं हुआ है।
UP Anganwadi Recruitment 2023 के लिए योग्यता
यूपी आंगनवाड़ी भर्ती 2023 में अनेक पदों पर भर्ती होनी है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सेविका, सुपरवाइजर, जिला प्रोग्राम ऑफिसर जिससे इसमें मांगी गई योग्यता भी अलग-अलग है। इसमें अप्लाई करने के लिए किसी मान्यता प्राप्त संस्थान/विश्वविद्यालय से कक्षा 8वीं, 10वीं, 12वीं पास होना चाहिए।
- आंगनबाड़ी सुपरवाइजर: कैडिडेंट के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट की डिग्री होनी चाहिए।
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता: कैडिडेंट को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं उत्तीर्ण होना चाहिए।
- आंगनबाड़ी सहायिका: किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 05वीं पास होना चाहिए।
UP Anganwadi Recruitment 2023 के लिए आयुसीमा
कैडिडेंट की कम से कम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 45 वर्ष होनी चाहिए।
UP Anganwadi Recruitment 2023 में कितनी होगी सैलरी
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के लिए संभावित वेतन: Rs.4000 – 8000/- रुपये
- लेडी सुपरवाइजर के लिए संभावित वेतन: Rs.20000/-
- मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के लिए संभावित वेतन: Rs.3000 – 6000/- रुपये
- आंगनबाड़ी सहायिका के लिए संभावित वेतन: 2000 – 4000/- रुपये
UP Anganwadi Recruitment 2023 में कैसे करें अप्लाई
UP Anganwadi के लिए नोटिफिकेशन जारी होने के बाद कैडि़डेंट सीधे इस लिंक https://balvikasup.gov.in/ पर क्लिक करके भी आवेदन कर सकते हैं।