BPL Ration Card: ऐसे करें अपने BPL राशन कार्ड को सिर्फ 2 मिंट में डाउनलोड, जल्दी देखे

Avatar photo

By

Govind

BPL Ration Card: यदि आपका राशन कार्ड खो गया है या आपने नए राशन कार्ड के लिए आवेदन किया है जो अभी तक नहीं मिला है तो ऐसी स्थिति में आप ऑनलाइन माध्यम से भी राशन कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

इसे कैसे डाउनलोड करना है और किन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी और आप इसे कहां से डाउनलोड कर सकते हैं, इसकी पूरी जानकारी हमारे आज के लेख में उपलब्ध है। कृपया आज के लेख को अंत तक पढ़ें।

Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price

2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates! 

राशन कार्ड क्या है?

राशन कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है जो सरकार द्वारा जारी किया जाता है और विभिन्न सरकारी कार्यों में उपयोग किया जाता है। इसकी सहायता से हम सरकार द्वारा प्रदान किये जाने वाले राशन या अन्य सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। पहले राशन कार्ड की हार्ड कॉपी रखी जाती थी, जो अक्सर खराब हो जाती थी या खो जाती थी। इसके खो जाने या टूट जाने के कारण राशन कार्ड धारकों को इसका लाभ लेने में कठिनाई होती थी।

राशन कार्ड धारकों की इस समस्या को हल करने के लिए सरकार ने ई-राशन कार्ड जारी किया है। अब आप एनएफएसए या राज्य राशन पोर्टल पर जाकर अपना राशन कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा आप डीजी-लॉकर की मदद से भी ई-राशन कार्ड अपने फोन में डाउनलोड कर सकते हैं।

ई राशन कार्ड 2024 कैसे डाउनलोड करें

यदि आप अपने परिवार का राशन कार्ड डाउनलोड करना चाहते हैं, तो निम्नलिखित प्रक्रिया का पालन करें:

सबसे पहले एनएफएसए की आधिकारिक वेबसाइट www.nfsa.gov.in पर जाएं।

आधिकारिक वेबसाइट पर राशन कार्ड अनुभाग पर जाएं और “राज्य पोर्टल पर राशन कार्ड विवरण” विकल्प चुनें।

यहां आपको भारत के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के राशन कार्ड पोर्टल के लिंक मिलेंगे।

अब, अपने राज्य का पोर्टल लिंक चुनें।

इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा।

यहां आपको अपने जिले का चयन करना होगा।

अब आपके जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के राशन कार्ड दिखाई देंगे, जिसमें से आपको अपने ग्रामीण या शहरी क्षेत्र का चयन करना होगा।

इसके बाद आपको तहसील, फिर पंचायत और अंत में अपने गांव का चयन करना होगा।

आपको अपने गांव के सभी परिवारों का राशन कार्ड विवरण दिखाई देगा।

इनमें से आपको अपने नाम या राशन कार्ड नंबर के आधार पर राशन कार्ड की जानकारी खोजनी होगी।

फिर, आपको दिए गए राशन कार्ड नंबर का चयन करना होगा, जिससे आपके सामने आपके परिवार के राशन कार्ड का विवरण आ जाएगा।

आप इस ई-राशन कार्ड को डाउनलोड भी कर सकते हैं।

इस प्रकार आप आसानी से अपने परिवार का राशन कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Govind के बारे में
Avatar photo
Govind नमस्कार मेरा नाम गोविंद है,में रेवाड़ी हरियाणा से हूं, मैं 2024 से Timesbull पर बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूं,मैं रोजाना सरकारी नौकरी और योजना न्यूज लोगों तक पहुंचाता हूँ. Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App