Bihar Board 10th Result 2024: बिहार बोर्ड 10वीं के छात्र फटाफट यहां चेक करें रिजल्ट, जानें डिटेल

Avatar photo

By

Vipin Kumar

Bihar Board 10th Result 2024: बिहार बोर्ड परीक्षा समिति की तरफ से 12वीं का रिजल्ट तो जारी कर दिया गया है, लेकिन अब हाईस्कूल के परिणाम का सभी को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार है। बिहार बोर्ड की ओर से अब जल्द ही कक्षा 10 का रिजल्ट जारी किया जा सकता है, जिसके बाद करीब 17 लाख विद्यार्थियों का इंतजार खत्म हो जाएगा।

चर्चा है कि रिजल्ट होले के पर्व बाद कभी भी जारी किया जा सकता है। रिजल्ट चेक करने के लिए आपको कहीं भी परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप आराम से अपना रिजल्ट देख सकते हैं, जिसके लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर क्लिक करना होगा। वैसे रिजल्ट आने की तारीख का आधिकारिक रूप से तो ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन मीडिया की खबरों में जल्द का दावा किया जा रहा है।

आराम से चेक कर सकते हैं रिजल्ट

बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट होली बाद किसी भी दिन जारी कर सकता है, जिसे आप आराम से चेक कर सकते हैं। हालांकि, 23 मार्च को 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी किया था, जिसमे बालिकाओं ने बाजी मारी थी। इसके बाद से ही 10वीं के छात्रों का रिजल्ट का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार है।

रिजल्ट चेक करने के लिए आपको ऑफिशियली वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर क्लिक करने की जरूरत होगी, जहां किसी तरह की दिक्कत नहीं होगी। यहां रिजल्ट चेक करने के लिए आपको रोल नंबर एवं रोल कोड दर्ज करना होगा।

जानिए रिजल्ट चेक करने का तरीका

10वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए विद्यार्थियों को सबसे पहले ऑफिशियली वेबसाइट पर क्लिक करना होगा।

फिर आपको रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करने की जरूरत होगी।

फिर छात्रों को रोल नंबर एवं रोल कोड दर्ज करके सबमिट करने की आवश्यकता होगी।

इसके बाद तुरंत ही रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा। यहां आप मार्कशीट डाउनलोड करने का काम कर सकते हैं।

इतने लाख विद्यार्थियों ने दी थी परीक्षा

बिहार बोर्ड 10 की परीक्षाएं खत्म होने के बाद अब रिजल्ट का इंतजार खत्म होगा। 10th बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 15 फरवरी से 23 फरवरी 2024 तक कराया गया था। बोर्ड परीक्षाओं में 16 लाख 94 हजार 781 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया था। रिजल्ट बोर्ड के प्रमुख उपस्थिति में प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से घोषित किया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के साथ ही राज्यभर में टॉप विद्यार्थियों के नाम का ऐलान किया जाएगा। बीते वर्ष वर्ष रिजल्ट 31 मार्च 2024 को घोषित किया गया है।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Install App