Best Bikes: बाइक खरीदना आज भी कई लोगों के लिए सपने जैसा है। इसलिए जब भी वह बाइक खरीदने जाते हैं तो उसके लिए काफी ज्यादा रिसर्च करते हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी ही बेहतरीन बाइक्स के बारे में बताएंगे जो पावर के साथ साथ बेहतरीन फीचर्स के साथ आती है जिसका उपयोग आप शहरी रास्तों पर काफी अच्छे से कर सकते हैं।
Hero Xtreme 200S 4V
हाल ही में हीरो ने अपनी नई एक्सट्रीम 200S 4V को काफी एडवांस फीचर्स के साथ लांच किया है। इसमें डिजिटल एलसीडी मीटर दिया गया है जिस पर आपको गियर इंडिकेटर, इको मोड इंडिकेटर, सर्विस रिमाइंडर, ट्रिप मीटर, टर्न बाय टर्न नेविगेशन और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी की सुविधा मिलती है। इस बाइक की कीमत ₹141000 है।
TVS Apache RTR 310
टीवीएस की सबसे महंगी बाइक अपाचे 310 एक बेहतरीन बाइक है। इसका लुक बहुत ही शानदार है और इसके फीचर्स काफी अलग लेवल के हैं। इस बाइक में आपको टीवीएस का स्मार्ट कनेक्ट एप भी मिलता है। इस ऐप के जरिए आप बाइक से जुड़ी सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इस नेवीगेशन के साथ ब्लूटूथ कनेक्टिविटी भी दी गई है। इस बाइक से जुड़ी सभी जानकारियां आपको नोटिफिकेशन के जरिए मोबाइल पर मिलती रहेगी। जिससे आप खुद को अपडेट रख सकते हैं भारत में इसकी कीमत 2.72 लाख रुपए है।
Hero XPulse 200 4V
हीरो की बाइक बेहतरीन ऑफ रोडर है। इसके कुछ फीचर्स बहुत ही शानदार है। इसमें यूएसबी चार्जर दिया गया है, जिसके जरिए आप स्मार्टफोन को कहीं भी चार्ज कर सकते हैं। इसके अलावा इसमें प्रोजेक्ट हेड लैंप भी दिया गया है। इससे काफी अच्छा रास्ता दिखाया जा सकता है। बता दें कि इस बाइक में डिजिटल कंट्रोल भी है जिसके जरिए स्मार्टफोन को कनेक्ट किया जा सकता है। इसमें नेविगेशन के साथ टर्न बाय टर्न नेविगेशन के सुविधा भी मिलती है इसकी शुरुआती कीमत ₹145000 है।
Royal Enfield Meteor 350
Royal Enfield Meteor 350 एक ऐसी बाइक है जिसे खरीदना सभी को पसंद है। इसके फीचर्स बहुत ही स्मार्ट है। इसमें आधुनिक समय के लगभग सभी फीचर्स ऑफर किए गए हैं। हालांकि इसमें आपको डिजिटल स्क्रीन नहीं मिलता लेकिन फिर भी इसका पावर और कई फीचर्स बहुत ही खास है। इस बाइक की एक शोरूम कीमत ₹225000 है।