Arvind Kejriwal News: करोड़ों का आलीशान बंगला छोड़ अब अरविंद केजरीवाल खाएंगे जेल की रोटी, जानिए सीएम की दिनचर्या…

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की दिनों दिन मुश्किलें बढ़ती हुई चली जा रही है। केजरीवाल को अगले 15 दिन अब दिल्ली के तिहाड़ जेल में गुजरेंगे। अधिकारियों ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शहर की एक अदालत द्वारा 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के बाद सोमवार को तिहाड़ जेल लाया गया।

केजरीवाल को 21 मार्च को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था। जेल के एक अधिकारी ने कहा, “सीएम को तिहाड़ जेल लाया गया और जेल नंबर 2 में रखा जाएगा। उन्हें मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया। उसे एक अलग सेल में रखा जाएगा।” तो चलिए, हम आपको बताते हैं कि तिहाड़ में सीएम केजरीवाल का डेली रूटीन क्या होगा?

सुबह सूर्योदय के साथ ही बंदियों के कैद खानो और बैरक खुल जाते हैं।

लगभाग 6.30 बजे नाश्ते के लिए चाय और रोटी दी जाती है।

नहाने के बाद, अगर बंदी को अदालत जाना हो या किसी मीटिंग में हिसाब लेना हो, तो वो तैयार हो जाता है।

लगभाग 10.30 और 11 बजे, दाल, सब्जी और 5 रोटी दी जाती है, जो बंदी रोटी नहीं खाना चाहे तो वो चावल ले सकते हैं।

फिर दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक सेल में बैंड किया जाता है।

इसके बाद, 3 बजे बंदियों को सेल से बहार ले जाता है।

फिर 3.30 बजे चाय और 2 बिस्कुट दिए जाते हैं।

अगर कोई वकील मिलना चाहता है, तो वो बंदियों से लगभाग 4 बजे मिल सकता है।

फिर शाम को 5:30 बजे खाना दिया जाता है, जिसमें एक दाल, सब्जी और 5 रोटी शामिल हैं, जो रोटी नहीं खाते हैं उन्हें चावल दिए जाते हैं।

जब सबसे पहले हो जाता है लगभाग 6:30 या 7 बजे, तब सभी बंदी अपने-अपने सेल में बैंड कर दिए जाते हैं।

सुबह 5 बजे से रात 11 बजे तक, बंदियों को टीवी देखने का मौका भी मिलता है, जिस्मे खबर, मनोरंजन, खेल आदि के 18-20 चैनल देखे जा सकते हैं।

अगर किसी को जेल में कोई शारीरिक समस्या है, तो वहां हमेशा डॉक्टर उपलब्धा होते हैं।

बंदियों को हर हफ्ते दो बार अपने परिवार के सदस्यों से मिलने की अनुमती होती है। हम सिर्फ उनसे मिलते हैं जिनका नाम पहले से लिखे गए हैं।

ये है तिहाड़ जेल का रोज़ का कार्यक्रम, जहां अरविंद केजरीवाल अब अपने अगले 15 दिन बिताएंगे।

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Install App