नई दिल्ली। हींग हमारे खाने के स्वाद को बढ़ाने के साथ-साथ हमारे पाचन तंत्र को मजबूत बनाने का काम करती है। हींग के तड़के से खाने का स्वाद बढ़ता है, बहुत से लोग हींग तड़के के साथ खाना खाना पसंद करते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि हींग को खाना में डालने के अलावा नाभि पर लगाने से इसका बहुत चमत्कारी लाभ मिलता है।
हींग को नाभि में लगाने से शारीरिक समस्याओं से निजात मिलती है। बहुत से लोग नाभि पर घी या फिर तेल भी लगाते हैं, लेकिन नाभि पर हींग लगाने के फायदे के बारे में बहुत कम लोगों को पता रहता है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे इनको नाभि में लगाने से क्या फायदा मिलता हैं।
गैस की परेशानी से राहत
हींग को नाभि में लगाने से गैस की समस्या दूर होती है। अगर आप बहुत समय से एसिडिटी या गैस से परेशान है तो आप हींग को गर्म पानी में मिलाकर पेस्ट बनाएं और इसे अपने नाभि पर लगाएं इससे गैस खत्म होती है और अपच की समस्या दूर होती है।
नाभी में रोजाना हींग लगाने से पेट ठंडा रहता है। पेट में लगाने के लिए आप जैतून तेल और पाउडर को मिक्स करें इसे अपने नाभि पर लगाकर कुछ देर लेट जाए ऐसा रोजाना करने से पेट ठंडा रहता है।
खाली पेट खाने से क्या फायदे होते हैं
पाचन के लिए फायदेमंद
हींग के सेवन से पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद माना गया है। हीं में मौजूद गुण की समस्या नहीं होने देती है। खाली पेट एक चुटकी खाने से पेट से जुड़ी सभी समस्या से राहत मिलती है।
पेट दर्द में भी फायदेमंद
खाली पेट खाने से पेट दर्द की समस्या खत्म होती है। हींग में मौजूद और पेट में गैस की समस्या से राहत दिलाता है। कई बार पेट में गैस और ब्लोटिंग के चलते दर्द होता है। इसके लिए आप रोजाना हिंग का सेवन कर सकते हैं।
ब्लड प्रेशर के लिए फायदेमंद माना गया है और आयुर्वेद एक्सपर्ट हींग खाने की सलाह देते हैं। इसके सेवन से ब्लड सरकुलेशन बेहतर होता है।
सिर दर्द के लिए फायदेमंद सिर दर्द की समस्या होने पर आप खाली पेट सेवन करते हैं तो बहुत फायदा मिलता है। हींग में मौजूद एंटी इन्फ्लेमेटरी सिर दर्द की समस्या को कम करता है और सूजन से राहत दिलाता है।