मुंबई: अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक हैं। इनकी खूबसूरती के आज ही लोग दीवाने हैं। एक्ट्रेस की एक झलक पाने के लिए लोग हमेशा बेताब रहते हैं। ऐश्वर्या राय अमिताभ बच्चन की बहू और अभिनेता अभिषेक बच्चन की पत्नी हैं। शादी के बाद ऐशवर्या राय बहुत अधिक पर्दे पर सक्रिय नहीं रहीं। शादी के बाद उन्होंने ज्यादा वक्त अपने परिवार को देना जरुरी समझा।
ऐश्वर्या अपनी बेटी से बहुत ही अधिक प्यार करती हैं, उन्हें अपनी बेटी के साथ अक्सर स्पॉट किया जाता है। लेकिन, ऐश्वर्या उन एक्ट्रेस में से हैं जो पर्दे से दूर रहने के बावजूद भी वह चर्चा में बनी रहती हैं। बहुत कम लोग ही जानते हैं कि एक्ट्रेस का संबंध सलमान खान के अलावा और भी एक्टर के साथ रहा था। आज हम बात करने जा रहे हैं ऐश्वर्या की जिंदगी के बारे।
राजीव मूलचंदानी (Rajiv Moolchandani)
हम सभी जानते हैं कि ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) ने अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल के तौर पर शुरू की थी। खबरों की मानें तो उन्हें मॉडलिंग के दौरान राजीव मूलचंदानी से प्यार हो गया था। बाद में दोनों ने साथ में कई प्रोजेक्ट्स पर काम किया, इस दौरान दोनों एक दूसरे के और करीब आते चले गए। कहते है कि ऐश्वर्या उस दौरान राजीव के प्यार में पागल हो गई थी। हालांकि कुछ समय बाद ही ऐश्वर्या उनसे अलग हो गईं।
अक्षय खन्ना
फिल्म ‘आ अब लौट चलें’ में अक्षय खन्ना और ऐश्वर्या बच्चन एक साथ काम करते हुए नजर आये थे। इसके अलावा फिल्म ‘ताल’ में भी दोनों ने साथ में काम किया था। कहते हैं कि ऐश्वर्या और अक्षय काम के दौरान एक दूसरे के बेहद करीब आ गए थे। लेकिन इनका रिस्ता ज्यादा समय तक नहीं चल पाया।
सलमान खान
सलमान खान और ऐश्वर्या का अफेयर तो पूरे बॉलीवुड जगत में मशहूर है। इनका प्यार विवादित रहा है। फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ की शूटिंग के दौरान दोनों के दूसरे से प्यार हो गया था। खबरों की मानें तो दोनों एक दूसरे से इस कदर प्यार करते थे, मानों एक दूसरे से शादी ही कर लेंगे। लेकिन कुछ समय बाद सलमान के गुस्से की वजह से ऐश्वर्या उनसे अलग हो गई। खबरों की मानें तो सलमान खान एक्ट्रेस संग मारपीट भी किया करते थे और गाली गलौच के आरोप लगाए थे।
विवेक ओबेरॉय
सलमान खान से ब्रेकअप के बाद ऐश्वर्या राय काफी टूट गई थीं। इसके बाद विवेक ओबेरॉय उनकी जिंदगी में आ गए थे। फिल्म ‘क्यों हो गया ना’ के दौरान विवेक और ऐश्वर्या करीब आ गए थे। जैसे ही सलमान खान के कानों में इस खबर की भनक लगी उन्होंने विवेक ओबेरॉय को धमकी देना शुरू कर दिया। विवेक ने सलमान के खिलाफ प्रेस वार्ता कर दी।