नई दिल्ली- भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर पर हमला करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। यह पूरी गिरफ्तारी सहारनपुर पुलिस ने हरियाणा के अंबाला से की है। बताया जा रहा है कि सहारनपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि 4 आरोपी अंबाला कोर्ट में सरेंडर करने जा रहे जिससे पहले ही सहारनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और चारों आरोपियों को हिरासत में ले लिया चारों आरोपियों को सहारनपुर लाया गया है। यहां पर एसएसपी विपिन टांडा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया को इसके बारे में जानकारी देंगे।
पकड़े गए आरोपियों के नाम बताया जा रहा है। कि पहले का नाम लविश दूसरे का नाम विकास और तीसरे का नाम प्रशांत देवबंद जो की राणखंडी के रहने वाला है। जबकि चौथा विकास हरियाणा के करनाल का रहने वाला बताया गया है।
बता दे की बुधवार को चंद्रशेखर पर देवबंद में कुछ युवकों ने चार पांच राउंड गोली चला दी थी।जिससे चंद्रशेखर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। और वह 2 दिनों तक अस्पताल में भर्ती थे। इसमें एक गोली चंद्रशेखर के पेट को छूकर निकल गई थी। जिसके बाद चंद्रशेखर के भाई की तरफ से अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया था जिस पर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई थी। और अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुट गई थी जिसके बाद आज यह कामयाबी पुलिस को मिली है सहारनपुर पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है और अब उनसे पूछताछ की जा रही है। SSP द्वारा इस पूरे मामले की जानकारी दी जा रही है।
इस हमले को लेकर सहारनपुर पुलिस के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विपिन टांडा ने कहा था कि यह घटना देवबंद पुलिस थाना क्षेत्र में यूनियन सर्किल के पास शाम 5 बजे हुई थी।पुलिस की टीम और चंद्रशेखर के समर्थकों ने उन्हें पास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था। और उन्हें उसके बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया था। टांडा ने आगे कहा कि घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम द्वारा निरीक्षण किया गया और प्रारंभिक जांच के मुताबिक आजाद के वाहन पर 4 गोलियां चलाई गईगई थी।