नई दिल्ली। गुजरात के जूनागढ़ जिले में एक मजार को हटाने के नोटिस को लेकर यहां बवाल मच गया है। कम से कम 200-300 लोग शुक्रवार शाम को दरगाह के आसपास एकत्र हो गए और नारेबाजी करनी शुरू कर दी। इतना ही नहीं पुलिस पर पत्थरबाजी करनी भी शुरू कर दी। एक पुलिस चौकी में तोड़फोड़ की और पुलिस वाहनों को भी आग लगा दी। इस घटना में एक डिप्टी एसपी सहित चार पुलिसकर्मी भी घायल हो गए हैं। मामले को बिगतड़ता देख पुलिस को लाठीचार्ज का सहारा लेना पड़ा। इस घटना में एक शख्स की मौत भी हो गई है।
#WATCH | Stones pelted, cops injured after a mob protest against the anti-encroachment drive in Gujarat's Junagadh last night
(Note: Abusive language) pic.twitter.com/8wRw0YgO3z
— ANI (@ANI) June 17, 2023
पुलिस ने हिंसा के सिलसिले में 174 लोगों को अपने हिरासत में ले लिया है। इस हादसे का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें मजार के आसपास 200-300 लोगों को विध्वंस विरोध करते हुए नजर आ रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि पुलिस वाहनों पर पथराव लोगों द्वारा किया जा रहा है। बिना अपने जान की परवाह किये लोग नारेबाजी और परथराव किये जा रहे हैं। जब भीड़ ने पुलिस पर पथराव करना शुरू किया, तो पुलिस अधिकारियों ने आंसू गैस के गोले दागकर जवाबी कार्रवाई की।भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किया गया।
#WATCH | A mosque near Majewadi Gate was given notice by the Junagadh Municipal Corporation to present the documents within 5 days. Around 500-600 people had gathered there yesterday. The police were convincing them not to block the road. Stones were pelted at around 10.15 pm and… pic.twitter.com/U5YfQe6R04
— ANI (@ANI) June 17, 2023
इस घटना में कई पुलिस कर्मी के घायल होने की खबर सामने आ रही है। जबकि, 174 लोगों को हिरासत में लिया गया है। आगे की जांच चल रही है। जूनागढ़ नगर निगम के अधिकारी मजेवाड़ी गेट के सामने दरगाह के बाहर विध्वंस का नोटिस लगाने पहुंचे थे. नागरिक निकाय के नोटिस में कहा गया है कि धार्मिक संरचना “अवैध रूप से” बनाई गई थी।पुलिस ने बताया कि फिलहाल अभी हालात काबू में हैं और सैकड़ों पुलिसकर्मी पूरे जूनागढ़ शहर में तैनात हैं।