नई दिल्ली PM Ujjwala Yojana 2.0 Apply: लगातार महंगाई के बढ़ने से गैस सिलेंडर की कीमतों में इजाफा होता जा रहा है। जिस कारण से लोगों को बजट बिगड़ रहा है। ऐसे में सरकार ने लोगों को घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में काफी बड़ी राहत दी है। इस समय घरेलू सिलेंडर की कीमत 1100 रुपये से अधिक है। जिस कारण से आम लोगों का गैस सिलेंडर को खरीदना काफी कठिन हो रहा है। इससे राहत प्रदान करने के लिए सरकार ने एक रास्ता निकाला है। दरअसल सरकार इस समय प्रधान मंत्री उज्जवला योजना 2.0 (Pradhan Mantri Ujjwala Yojana 2.0) स्कीम चला रही है। इस स्कीम के तहत लोगों को कम कीमत में घरेलू गैस सिलेंडर मिल रहे हैं। लेकिन इसके लिए कुछ नियम व शर्तें लागू की गई है। जिनका पालन करना बेहद ही जरुरी है।
इसे भी पढ़ें- जूनागढ़ में क्यों उठा विरोध का बवंडर? पथराव और हिंसा के बाद लाठीचार्ज, एक शख्स की मौत, देखें Video
PM Ujjwala Yojana के लिए जरुरी दस्तावेज
PM Ujjwala Yojana के लिए ईकेवाईसी जरुरी होता है।
BPL राशन कार्ड या किसी राज्य सरकरा के द्वारा जारी किया गया राशन कार्ड, जिसमें गरीबी रेखा से नीचे आने वाले आपके पास हों।
इसमें आधार कार्ड या वोटर आईडी कार्ड की आवश्यकता होती है।
बैंक खाता नंबर और IFSC कोड की आवश्यकता होगी।
इसके साथ में पासपोर्ट साइट फोटो भी रखें।
इसे भी पढ़ें- Akshara Singh के साथ डांस कर Khesari Lal Yadav ने उन्हें रोमांस करने के लिए किया मजबूर
PM Ujjwala Yojana का लाभ कौन ले सकता है?
PM Ujjwala Yojana के लिए सिर्फ महिलाएं आलेदन कर सकती हैं और आलेदन करने के लिए आयु 18 साल होना चाहिए।
आवेदन करने वाली महिलाएं एससी, एसटीस पिछड़ा वर्ग, पीएम आवास स्कीम, अंत्योदय अन्न योजना, द्वीप और द्वीप समूह में रहने वाले लोग या कोई करीब परिवार के लिए आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन करने वाले पते पर कोई दूसरा एलपीजी कनेक्शन नहीं होना चाहिए। यदि ऐसा होता है तो इस स्कीम का लाभ नहीं मिल पाएगा।
इसे भी पढ़ें- Shanivaar ke totke : शनिवार को यह टोटके करते ही खुल जाएगी बंद किस्मत, जमकर होगी तरक्की
PM Ujjwala Yojana के लिए कैसे आवेदन करें
पीएम उज्जवला स्कीम के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इसके लिए सबसे पहले आपको ऑनलाइन पोर्टल https://www.pmuy.gov.in/ujjwala2.html पर विजिट करना होगा।
इसके बाद आपको LPG कंपनी का चयन करना होगा।
इसके बाद एक नया पेज ओपन होगा जिसमें आपको खाता बनाना होगा।
इसके बाद एक फॉर्म आपको भरना होगा और सभी आवेदन करने होगा। आवेदन करने के बाद आपको डिस्टीब्यूटर के पास में जाना होगा।
सारे कागजातों को चेक करने के बाद आप LPG गैस सिलेंडर को डिस्ट्रीब्यूट कर सकते हैं।