Bank Holiday: आपका कोई काम बैंक में लटका पड़ा है तो पहले छुट्टी के बारे में जरूर जान लें. छुट्टी की जानकारी नहीं होने पर परेशान होना पड़ेगा. क्या आपको पता है कि कल यानी मंगलवार को बैंक बंद रहेगा या खुलेगा? 26 मई यानी कल को बैंक की ब्रांच जाकर काम निपटाने का प्लान कर रहे हैं तो पहले कुछ जरूरी बातों जान सकते हैं.
आरबीआई ने कल मंगलवार को बैंकों को छुट्टी दी है. कल बैंक देश के एक राज्य में बंद रहेंगे और बाकी सभी राज्यों में यथा समय खुलेंगे. बैंक जाने से पहले आप एक बार आरबीआई की छुट्टियों का कैलेंडर चेक कर सकते हैं, जहां आपका कंफ्यूजन पूरी तरह से खत्म हो जाएगा.
26 मई को बैंकों का रहेगा अवकाश
26 मई 2026 यानी कल बैंकों का अवकाश रहने वाला है. बैंक कल पूरे देश में बंद नहीं होंगे. बैंकों का सिर्फ त्रिपुरा राज्य में अवकाश रहेगा. कल काजी नजरुल इस्लाम के जन्मदिन के चलते सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक ब्रांच बंद रहने वाले हैं.
काजी नजरुल इस्लाम का जन्मदिन हर साल साहित्य और संगीत प्रेमियों के लिए खास अवसर रहता है. उन्हें विद्रोही कवि के नाम से भी जाना जाता है. उनकी कविताओं और लेखों में अन्याय, भेदभाव और गुलामी के खिलाफ आवाज उठाई गई थी.
इस महीने अभी कब-कब बैंकों का रहेगा अवकाश
मई के आखिरी सप्ताह में आपका बैंक से जुड़ा कोई काम जरूरी कार्य है तो पहले छुट्टियों की लिस्ट एक बार जरूर चेक कर लें. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, 27 मई को बकरीद या ईद-उल-अजहा के अवसर पर कई राज्यों में बैंकों का अवकाश रहेगा.
31 मई को रविवार होने के चलते देशभर में बैंक शाखाओं में कामकाज नहीं रहेगा. हालांकि, बकरीद की छुट्टी सभी राज्यों में एक जैसी नहीं होगी. लोकल त्योहारों और सरकारी घोषणाओं के आधार पर छुट्टियां अलग-अलग रह सकती हैं. जम्मू-कश्मीर में 27 और 28 मई लगातार दो दिन बैंकों का अवकाश रहेगा.
चलती रहेंगी यह सर्विस
बैंक भले ही बंद रहेंगे, लेकिन डिजिटल बैंकिंग सेवाएं जारी रहेंगी. आसानी से ग्राहक UPI, मोबाइल बैंकिंग और इंटरनेट बैंकिंग के जरिए पैसे भेजने, बिल भुगतान और दूसरे जरूरी काम आसानी से कर सकते हैं.










