Update: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) 19वें सेशन के 70 लीग मैच खेले जा चुके हैं. इतना नहीं 70 मैचों के साथ आईपीएल 2026 ( 2026) के प्लेऑफ की टीमें भी तय हो गई हैं. बीते दिन रविवार को राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस पर जीत दर्ज कर चौथी टीम के रूप में प्लेऑफ में प्रवेश कर लिया.

प्लेऑफ की जंग अब 26 मई 2026 से शुरू होने जा रही है. प्लेऑफ में जीत दर्ज करने वाली टीम सीधे खिताबी जंग का टिकट प्राप्त करेगी. आईपीएल 2026 के प्लेऑफ के लिए कौन सी टीमें सिलेक्ट हुई हैं, यह सब जानना चाहते हैं. अगर आपको नहीं पता, तो प्लेऑफ के लिए चुनी गईं टीमों के नाम विस्तार से जान सकते हैं.

-captaincy-747675.html" style="color:#f99d1c; text-decoration:none; display:block;">IPL 2026: सूर्य कुमार यादव सहित इन खिलाड़ियों को अगले सीजन में मिल सकती टीमों की कप्तानी, जानें

पहला प्लेऑफ मैच कब

आईपीएल 2026 का पहला प्लेऑफ मुकाबला 26 मई को खेला जाना है. यह मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह जंग धर्मशाला के क्रिकेट स्टेडियम में देखने को मिलेगी. मैच काफी रोमांचकारी होने की उम्मीद है, जिस पर सभी की नजरें टिकी हैं. इस मैच में जो भी टीम जीत दर्ज करेगी, वह सीधे फाइल का टिकट कटवा लेगी.

27 मई को कौन होगा आमने-सामने

27 मई यानी बुधवार को एलिमिनेटर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा. एलिमिनेटर मुकाबले की मेजबानी न्यू चंडीगढ़ का महाराजा यादविंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम करेगा. जबकि 29 मई को दूसरा क्वालिफायर मैच खेला जाना है.

/jofra-archer-wins-big-match-to-help-rajasthan-royals-reach-the-finals-747683.html" style="color:#f99d1c; text-decoration:none; display:block;">Jofra Archer Wins Big Match to Help Rajasthan Royals Reach the Finals!

पहले क्वालिफायर में हारने और एलिमिनेटर को जीत दर्ज करने वाली टीम की भिड़ंत दूसरे क्वालिफायर मैच में होगी. दूसरे क्वालिफायर की मेजबानी भी न्यू चंडीगढ़ का महाराजा यादविंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम ही करेगा. अंक तालिका की बात करें तो आरसीबी पहले नंबर पर रही है. अंकों के मामले में गुजरात टाइटंस दूसरे स्थान पर रही है.

कब खेला जाएगा खिताबी मुकाबला

जानकारी के लिए बता दें कि आईपीएल 2026 का खिताब मैच 31 मई 2026 को खेला जाएगा. मैच की मेजबानी अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम करेगी. इस मैच में काफी तादाद में दर्शकों के पहुंचने की संभावना है.

राजस्थान का मुंबई के खिलाफ कैसा रहा प्रदर्शन

राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच काफी रोमांचकारी मैच देखने को मिला है. राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 205 रन बनाए. टीम की तरफ से ध्रुव जुरेल ने कमाल की बल्लेबाजी की. उन्होंने 26 गेंदों पर 38 रन की पारी खेली. जोफ्रा आर्चर ने 15 गेंदों का सामना करते हुए 32 रन बनाए हैं. यशस्वी जायसवाल ने 27 रनों का योगदान दिया. इसके जवाब में एमआई 20 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 175 रन ही बना सकी. एमआई की ओर से सूर्य कुमार यादव ने 42 गेंदों में 60 रन बनाए. हार्दिक पांड्या ने 15 गेंदों में 34 रन की पारी खेली.

चेक करें आईपीएल का शेड्यूल

26 मई (मंगलवार) – पहला क्वालिफायर – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस.

27 मई (बुधवार) – एलिमिनेटर – सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स.

29 मई (शुक्रवार) – दूसरा क्वालिफायर.

31 मई (रविवार) – फाइनल.

Latest News

Vipin Kumar is an experienced journalist with 8 years in the media industry, having worked with prominent news platforms including Dainik Jagran and News24. Currently serving at Timesbull.com for almost...