: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) का 19वां सेशन किसी के लिए खुशी तो किसी के लिए गम लेकर आया. मुंबई इंडियंस ने कभी 5 आईपीएल खिताब जीते थे, लेकिन इस बार उसे भी बुरी तरह मुंह की खानी पड़ी. खराब प्रदर्शन का नतीजा रहा कि लीग स्टेज से ऊपर नहीं बढ़ सकी.

कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स ने भी अपने फैंस को काफी निराश किया. अब इन टीमों को करिश्मा करने के लिए इंतजार करना पड़ेगा. कुछ फ्रेंचाइज़ी अगले सीजन की शुरुआत होने से पहले बड़े फैसले ले सकती हैं. बड़े फैसलों में नए कप्तानों का चयन अहम माना जा रहा है. कोलकाता, मुंबई और चेन्नई अगले सेशन में नए कप्तान के साथ मैदान पर उतर सकती हैं.

रिंकू सिंह को मिल सकती कमान

कोलकाता नाइट राइडर्स टीम इस सीजन में कोई खास कमाल नहीं कर सकी. पूरे सेशन में उसका असंतुलन बना रहा था. टीम कई मुख्य बदलावों में नहीं दबाव संभाल सकी. प्लेऑफ की रेस से जल्द ही बाहर हो गई. ऐसे में फ्रेंचाइज़ी भविष्य को देखते हुए नई लीडरशिप दिखा सकती है. रिंकू सिंह केकेआर के भरोसेमंद खिलाड़ियों में से एक माने जाते हैं.

मुश्किल समय में भी मैच निकालने की क्षमता का परिचय उन्होंने कई बार दिया है. इतना ही नहीं, ड्रेसिंग रूम में भी उनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है. इसलिए अगले सीजन में उन्हें केकेआर अपना कप्तान भी घोषित कर सकती है.

संजू सैमसन भी बन सकते कप्तान

सीएसके के लिए यह सीजन नासूर बनकर रह गया, जिसने कई मौके पर मजबूत प्रयास के बाद भी वापसी करती नहीं दिखी. खराब प्रदेश से जूझती रही सीएसके अगले सीजन में नए कप्तान के रूप में संजू सैमसन को आगे बढ़ा सकती है. संजू सैमसन पहले भी आईपीएल में कप्तानी का अनुभव हासिल कर चुके हैं. मैदान पर उनका शांत रवैया और परिस्थितियों के हिसाब से फैसले लेने की क्षमता उन्हें खास बनाती है.

सूर्य कुमार यादव पर हो सकता बड़ा फैसला

मुंबई इंडियंस की टीम ने आईपीएल के इस सीजन में भी काफी निराशाजनक प्रदर्शन किया. पूरे सीजन में टीम भारी दबाव में दिखाई दी. कप्तानी को लेकर भी लगातार चर्चाएं चलती रही हैं. ऐसे में अगले सीजन में मुंबई नई सोच के साथ आगे बढ़ सकती है.

सूर्य कुमार यादव को मुंबई इंडियंस अपना कप्तान नियुक्त कर सकती है. उनके पास वैश्विक स्तर पर भारतीय टीम की कप्तानी करने का अनुभव प्राप्त है. बल्लेबाजी में भी वे नीचे से मैच निकालने का दम रखते हैं जो कई मौके पर दिखाया भी है.

Latest News

Vipin Kumar is an experienced journalist with 8 years in the media industry, having worked with prominent news platforms including Dainik Jagran and News24. Currently serving at Timesbull.com for almost...