: केंद्र के साथ-साथ राज्य सरकारें भी स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़िया बनाने के लिए बड़े-बड़े कदम उठा रही हैं. सरकरों का मकसद स्वास्थ्य के क्षेत्र में लोगों को फायदा पहुंचाना है. इस कड़ी में देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़िया बनाने की दिशा में एक बड़ा मन बना लिया है.

सरकार ने आयुष हेल्थ वेलनेस नीति 2026 को लागू करने की तैयारी कर रही है. सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार को आयुष विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को इस नीति को लागू करने की दिशा में रफ्तार से काम करने के दिशा-निर्देश दिए हैं. आपको जानना होगा कि क्या आयुष हेल्थ एंड वेलनेस नीति 2026 है. इससे जुड़ी जरूर बातें नीचे समझ सकते हैं.

जानिए यूपी सरकार की पहल क्या है?

सरकार की यह नीति लोगों की बेहतर सेहत को ध्यान में रखकर तैयार की जा रही है. सरकार चाहती है कि लोग केवल बीमारी के समय अस्पताल पर निर्भर न रहें. बल्कि स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर बीमारियों से बचाव भी कर सकें.

इसके साथ ही आयुष हेल्थ एंड वेलनेस नीति 2026 का उद्देश्य सिर्फ बीमार होने पर इलाज देना नहीं, बल्कि लोगों को पहले से स्वस्थ रखने वाली सुविधाओं को प्रोत्साहित करना है. इस योजना के अंतर्गत योग, आयुर्वेद, पंचकर्म, प्राकृतिक चिकित्सा और अन्य आयुष सर्विस को आगे बढ़ाने का काम किया जाएगा.

इसके लिए आपको आधुनिक आयुष सेंटर स्थापित किए जाएंगे. इससे पुराने संस्थानों को भी बेहतर होना है. सरकार का फोकस हेल्थ सिस्टम को मजबूत करने के साथ-साथ आर्थिक विकास पर भी रहने वाला है.

जानिए लोगों को क्या मिलेगा लाभ?

सरकार की इस नीति का सीधा फायदा आम लोगों तक पहुंच सकेगा. इसमें लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं दी जाएंगी. योग, प्राकृतिक चिकित्सा जैसी सुविधाएं ज्यादा जगहों पर उपलब्ध होंगी. वहीं,
युवाओं के लिए भी यह योजना अच्छी खबर साबित हो सकती है. आयुष सेक्टर के विस्तार से रोजगार के नए अवसर पैदा होने की उम्मीद है. इसके अलावा अलावा निजी निवेश बढ़ने से कारोबार और स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को भी मजबूती मिल सकेगी.

सरकार की यह तैयारी भी

राज्य सरकार वाराणसी, अयोध्या और मथुरा जैसे प्रमुख धार्मिक शहरों के आसपास हेल्थ और वेलनेस पर्यटन को बढ़ाने देने की तैयारी भी कर रही है. आपको यहां योग सेंटर, प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र और वेलनेस सुविधाएं भी विकसित की जा सकती हैं. इससे धार्मिक पर्यटन के साथ स्वास्थ्य पर्यटन भी बढ़ेगा.

Latest News

Vipin Kumar is an experienced journalist with 8 years in the media industry, having worked with prominent news platforms including Dainik Jagran and News24. Currently serving at Timesbull.com for almost...